न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता कोरोना का कहर, 15 दिन में 1 लाख से 2 लाख हुए मरीज

कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच राहत की खबर यह है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 10:57:27

देश में बढ़ता कोरोना का कहर, 15 दिन में 1 लाख से 2 लाख हुए मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 910 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया, पिछले 24 घंटे में 8,909 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, 217 मरीजों की मौत हुई है। हैरानी की बात है कि महज 15 दिन में मरीजों की संख्या एक लाख से 2 लाख हो गई, जबकि एक लाख केस होने में 108 दिन लगे थे।

कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच राहत की खबर यह है कि इस बीमारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। आज से 15 दिन पहले 19 मई को सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 139 था, जिसमें 3163 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, आज संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख को पार कर गया है। यानी अब देश में कोरोना केस के डबल होने की रेट 15 दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 जून सुबह रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें से 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि करीब 50% यानी 1 लाख 303 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 1 हजार 497 है।

ऐसे बढ़ते गया आंकड़ा

19 मई- 101,139 केस- 3,163 मौतें

20 मई- 106,750 केस- 3,303 मौतें

21 मई- ​​​ 112,359 केस- 3,435 मौतें

22 मई- ​​​ 118,447 केस- 3,583 मौतें

23 मई - ​​​ 125,101 केस - 3,720 मौतें

24 मई- ​​​ 131,868 केस - 3,867 मौतें

25 मई- ​​​ 138,845 केस- 4,021 मौतें

26 मई- ​​​ 145,380 केस- 4,167 मौतें

27 मई- ​​​ 151,767 केस- 4,337 मौतें

28 मई- ​​​ 158,333 केस- 4,531 मौतें

29 मई-​​​ 165,799 केस- 4,706 मौतें

30 मई-​​​ 173,763 केस- 4,971 मौतें

31 मई- ​​​ 182,143 केस- 5,164 मौतें

1 जून- ​​​ 190,535 केस- 5,394 मौतें

2 जून- ​​​ 198,706 केस- 5,598 मौतें

3 जून- 207,615 केस- 5,815 मौतें

रिकवरी रेट भी बढ़ा

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच रिकवरी रेट भी बढ़ा है। 19 मई को 1 लाख से अधिक कंफर्म केस में से 39 हजार लोग ठीक हो चुके थे। यानी 19 मई तक रिकवरी रेट 40% था, जबकि 3 जून तक 2 लाख कंफर्म केस में से एक लाख से अधिक मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं, यानी अब रिकवरी रेट 50% के करीब पहुंच गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि देश में अब तक 41 लाख 3 हजार 233 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक लाख 37 हजाअर 158 सैंपल की जांच हुई।

बता दे, मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,820 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। वहीं, महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा, 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले


तारीख - केस
2 जून - 8,820
31 मई - 8789
30 मई - 8364
29 मई - 8138
27 मई - 7246
28 मई - 7254

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका