न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई-बहन ने दी कोरोना वायरस फैलाने की धमकी, केस हुआ दर्ज तो दी सफाई

मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में एक भाई-बहन द्वारा कोरोना फैलाने की धमकी देने वाला मामला सामने आया है। इन दोनों की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 May 2020 9:40:51

भाई-बहन ने दी कोरोना वायरस फैलाने की धमकी, केस हुआ दर्ज तो दी सफाई

मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में एक भाई-बहन द्वारा कोरोना फैलाने की धमकी देने वाला मामला सामने आया है। इन दोनों की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं और जनवरी में लौटे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आईपीसी की धारा 289, 270, 188 और 52, 54 महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने सफाई देते हुए कहा कि उसने फ़्रस्ट्रेशन में आकर ऐसा कहा था।

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय के डायवर्सन रोड पर एक कांट्रेक्टर संक्रमित हो गया। इसके बाद उसके परिजनों के सैंपल लिए गए, जिसमें उसकी बेटी और बेटा भी कोरोना संक्रमित पाए गए। डायवर्सन रोड को सील कर दोनों भाई-बहनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान उन लोगों ने एम्बुलेंस के अंदर एक वीडियो बनाया जिसमें दोनों भाई-बहन बातचीत करते हुए कोरोना संक्रमण को फैलाने की बात कर रहे हैं।

क्या कहा दोनों ने?

वीडियो में युवा लड़की यह कहते हुए नजर आ रही है, 'खांसकर मैं पूरे खरगोन में कोरोना फैलाऊंगी, ले लो अभी। फिर भाई वीडियो में थर्मस दिखते हुए अंग्रेजी में कह रहा है कि छुट्टियों में इससे चाय पीएंगे। 'ऑन वैकेशन विथ सम चाय' फिर लड़की कहती है कि 'कैसे घूम रहे हैं लोग। हम पॉजिटिव कैसे हो गए। भाई कह रहा है कि यह तो अमीरों की बीमारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो के बाद खरगोन की जनता में भय है और उनमे दोनों भाई बहनों के प्रति गुस्सा भी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना इंचार्ज ने बहन-भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज एलएस डागुर का कहना है कि हमें इस तरह के वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी। इसका विश्लेषण किया गया तो पता चला कि डायवर्जन रोड के पास रहने वाली लड़की और उसके भाई ने सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल किया है। हमने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 289, 270, 188 और 52, 54 महामारी अधिनियम के मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फस्ट्रेशन में कही ये बात

लड़की ने अपने पहले वीडियो के बाद दूसरा वीडियो जारी करते हुए सफाई दी है, 'ये दूसरा वीडियो उन लोगों के लिए है जिन्होंने मेरा पहला वीडियो वायरल किया है। मैं बहुत अधिक फस्ट्रेशन में थी और मैं रिपोर्टर्स से परेशान थी। हमारे पॉजिटिव होने के कारण मैं फ़्रस्ट्रेशन में थी इसलिए ये शब्द निकले। हम खुद डॉक्टर हैं, ऐसा कभी नहीं कर सकते। मैं कोई कोरोना वायरस फैलाना नहीं चाहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ