न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना को लेकर सामने आई ये अच्छी खबर

मंत्रालय ने बताया कि लॉकडाउन के चलते संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार में तेजी आई है। जब देश में लॉकडाउन का ऐलान हुआ था उस दौरान 7.1% रिकवरी रेट थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 May 2020 7:06:51

देश में कोरोना को लेकर सामने आई ये अच्छी खबर

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 1 लाख 7 हजार 820 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अब तक देश में 25 लाख 36 हजार 156 टेस्ट हो चुके हैं। पिछले दो दिन में हमने 1 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। अभी 555 लैब एक्टिव हैं। 164 लैब प्राइवेट सेक्टर से हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए भारत में समय पर फैसले लिए गए। यही कारण है कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित 15 देशों की तुलना में हमारे यहां 83% कम मौतें हुईं। पूरी दुनिया में एक लाख में 62 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं तो भारत में 7.9 लोग संक्रमित मिले। अग्रवाल ने कहा, दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की कुल आबादी 142 करोड़ है, जबकि भारत की अकेले 137 करोड़ आबादी है। इतनी अधिक आबादी होने के बावजूद भारत की तुलना में उन 15 देशों में हमसे 34 गुना ज्यादा मामले और 83 गुना ज्यादा मौतें हुईं। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि लॉकडाउन के चलते संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार में तेजी आई है। जब देश में लॉकडाउन का ऐलान हुआ था उस दौरान 7.1% रिकवरी रेट थी। लॉकडाउन के दूसरे फेज में यह 11.2% हो गई। तीसरे फेज में यह 24.3% हुई और अब 40% के करीब यानी 39.6% हो गई है।

coronavirus,news today updates,coronavirus health updates,health ministry latest news,news,news in hindi

अगर केस बढ़े तो सरकार तैयार

अग्रवाल ने बताया कि अभी देश में जो कोरोना के मरीज हैं उनमें 2.94% लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 3% आईसीयू और 0.45% लोग वेंटिलेटर पर हैं। आज अस्पतालों में 1.5 लाख बेड कोरोना मरीजों के लिए मौजूद है। अगर देश में आने वाले दिनों में केस बढ़ते हैं तो उसके लिए भी सरकार पूरी तरह से तैयार हैं।

मंत्रालय ने ये भी कहा


- जब तक देश और दुनिया कोरोना के लिए दवा या वैक्सीन तैयार नहीं कर लेता, हम बचाव पर फोकस करेंगे।

- कंटेनमेंट जोन से ही हमें पता चलता है कि हम किस स्थिति में है। हमने राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन बनाएं जहां पर सारी सुविधाएं मौजूद हों।

- हमने देखा है कि एसिम्प्टोमैटिक, माइल्ड सिम्प्टम्स वाले या सिम्प्टोमैटिक लोगों को अगर 10 दिन तक बुखार नहीं आया तो वे संक्रमण नहीं फैलाते। इसे देखते हुए हमने नई पॉलिसी बनाई है।

- हमने समय से पहले संक्रमितों की पहचान करने की कोशिश की है। इसके अच्छे नतीजे आए हैं। काफी संख्या में लोग ठीक हुए हैं और कई लोग ठीक हो रहे हैं।

आपको बता दे, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 534 नए केस सामने आए। इसके साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 11 से ज्यादा हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 6141 मामले सामने आए तो 3030 ठीक भी हुए। यह संख्या एक दिन में सर्वाधिक है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 5049 मरीज 17 मई को मिले थे। 20 मई को अकेले महाराष्ट्र में 2078 मरीज बढ़े। राज्य में लगातार चौथे दिन 2 हजार से ज्यादा रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके अलावा तमिलनाडु में 688, दिल्ली में 500, गुजरात में 395, राजस्थान में 338, उत्तरप्रदेश में 321, मध्यप्रदेश में 229 मरीज मिले।

25 मई से घरेलू उड़ानों की होगी शुरुआत

वहीं, देश में 62 दिनों के बाद घरेलू उड़ानों की सेवा 25 मई से शुरू हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। दरअसल, लॉकडाउन के चलते कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है। हाल ही में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की और अब घरेलू उड़ानें भी 25 मई यानी सोमवार से शुरू होंगी। उड्डयन मंत्री ने ट्विट में कहा कि सभी एयरपोर्ट्स और एयरलाइन कंपनियों को 25 मई से ऑपरेशंस शुरू करने के बारे में बताया जा रहा है। देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च और घरेलू उड़ानें 25 मार्च से बंद हैं।

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पुलिस पर पथराव

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। ये घटना दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित पालम विहार इलाके के नजदीक की है। यहां पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। ऐसे में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग हरियाणा के अंदर जबरदस्ती एंट्री करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हालात नाजुक होते देख पुलिस ने वहां जवानों की संख्या बढ़ाई है। अब हालात सामान्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका