न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो राज्यों की वजह से देश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक दिन में बढ़ा 2 हजार

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौतों का रिव्यू किया जा रहा था। दिल्ली में जहां 437, तो वहीं महाराष्ट्र में 1 हजार 409 कोरोना संक्रमित की मौतों की समीक्षा हो रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 1:17:29

इन दो राज्यों की वजह से देश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा एक दिन में बढ़ा 2 हजार

देश में मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक देश में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) से रिकॉर्ड 2 हजार 3 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 11 हजार 903 हो गई और संक्रमण के 10 हजार 974 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 54 हजार 65 हो गई। वहीं एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 6 हजार 922 रही जिसके बाद अब तक डिस्चार्ज या अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की कुल संख्या 1 लाख 86 हजार 934 हो गई है। मंगलवार को जहां कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा 9 हजार 900 था, वह अगले 24 घंटे यानी बुधवार सुबह 8 बजे तक 11 हजार 3 हो गया। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि तक एक दिन में सबसे ज्यादा 350 मौतें दर्ज की गई थीं, फिर अचानक से मौतों की संख्या 2 हजार के पार कैसे चली गई?

दरअसल इतनी मौतें एक दिन में नहीं हुई है, बल्कि दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की मौतों का रिव्यू किया जा रहा था। दिल्ली में जहां 437, तो वहीं महाराष्ट्र में 1 हजार 409 कोरोना संक्रमित की मौतों की समीक्षा हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन 1 हजार 672 मौतों को बुधवार को जारी किये गये आंकड़े में दिखाया। दिल्ली और महाराष्ट्र के इन 1 हजार 672 मामलों को बुधवार को जारी की गई मौतों की संख्या (2,003) से घटा दें तो देश भर में बीते 24 घंटे में कुल 331 मौतें हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 93 लोगों की मौत हुई, जो अब तक एक दिन में होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है। प्रदेश में फिलहाल 44 हजार 688 मामले हैं, जिसमें 1 हजार 837 लोगों की मौत हो चुकी है। एक दिन में प्रदेश की केस फैटेलिटी रेट यानी मरीजों में मरने वालों की दर (CFR) 3.3% से बढ़कर 4.1% हो गई।

वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को 81 लोगों की मौत हुई। जिसके बाद प्रदेश में मौतों की संख्या 5 हजार 537 पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 1 लाख 13 हजार 445 मामले हैं और मौतों के नये आंकड़ों के बाद CFR 3.7% से 4.9% हो गई है।

वहीं पूरे देश में मंगलवार को सीएफआर (CFR) 2.9% से 3.10% पहुंच गया। देश भर में 3 लाख 54 हजार 65 कोरोना मामलों में से 11 हजार 3 की मौत हो चुकी है। जहां पहले 5 हजार मौतों में 80 दिन लगे, वहीं महज 17 दिनों में 5 हजार मौतें हुईं, जबकि पिछले हफ्ते 2 हजार 500 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। भारत में कोविड -19 (Covid-19) के कारण पहली मौत 12 मार्च को हुई थी जिसमें 76 वर्षीय एक व्यक्ति सऊदी अरब से कर्नाटक स्थित कलबुर्गी लौटा था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री