न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान खान के मंत्री ने कहा - जुलाई के अंत तक पाकिस्तान में होंगे 12 लाख कोरोना मरीज

पाकिस्तान में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान खान की सरकार में मंत्री असद उमर ने बयान दिया है कि जुलाई के अंत तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 12 लाख मामले हो सकते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 9:57:05

इमरान खान के मंत्री ने कहा - जुलाई के अंत तक  पाकिस्तान में होंगे 12 लाख कोरोना मरीज

पाकिस्तान में करीब एक लाख 40 हजार कोरोना वायरस के केस अब तक सामने आ चुके है। पिछले कुछ दिन से पाकिस्तान में 6 हजार से अधिक मामले रोज आ रहे हैं, जो डराने वाले हैं। अभी तक पाकिस्तान में करीब 2 हजार 600 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई है, जबकि 50 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। पाकिस्तान में पंजाब और सिंध के इलाके कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17 हजार 450, बलूचिस्तान में 7 हजार 866, इस्लामाबाद में 7 हजार 163, गिलगित बालटिस्तान में 1 हजार 44 और पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर में 574 मामले आए हैं।

12 लाख होंगे मामले

पाकिस्तान में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच इमरान खान की सरकार में मंत्री असद उमर ने बयान दिया है कि जुलाई के अंत तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 12 लाख मामले हो सकते हैं। जबकि इसी महीने ये केस बढ़कर तीन लाख तक पहुंच सकते हैं। प्लानिंग मंत्री असद उमर ने बताया कि मुल्क में काफी रफ्तार से ये मामले बढ़ते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में हम लोगों से अपील करेंगे कि नियमों का पालन करें और मास्क जरूर पहनें। मंत्री के मुताबिक, सरकार ने आदेश जारी करके मास्क पहनने को जरूरी कर दिया है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी हो सकती है। अब सरकार की कोशिश है कि जिन जगहों पर हॉटस्पॉट बन रहा है, वहां पर स्मार्ट लॉकडाउन लगाया जाए। ताकि अधिक लोगों को परेशानी ना आ पाए। पाकिस्तान में अभी रोज 30 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं, जुलाई के अंत तक पाकिस्तान में एक लाख टेस्ट रोज किए जाएंगे।

मौलवी बोले जितना हम सोएंगे, उतना ही वायरस भी सोएगा

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पाकिस्तान के मौलवी बेतुका बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के एक मौलवी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में मौलवी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है। मौलवी के बयान के बाद लोग पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मौजूदा हालातों पर भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि मौलवी के बयान से यह साफ है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जो जागरूकता अभियान चल रहे हैं, उनमें बेतुके तर्कों के अलावा कोई चर्चा नहीं हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका