न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए घरों से निकले लोग

यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों के मजदूरों की मदद के लिए अब प्रदेशवासी अपने घरों से बाहर निकल रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 2:37:31

मध्य प्रदेश / पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए घरों से निकले लोग

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही इस नए लॉकडाउन में सख्ती अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दी हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर यात्री वाहन चलाने की छूट दी गई है। राज्य आपसी सहमति से अंतरराज्यीय बसें भी चला सकेंगे। इधर, मध्य प्रदेश सरकार आज तय करेगी कि रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन काे कैसे बांटा जाए। हालांकि, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और बुरहानपुर का रेड जोन में रहना तय लग रहा है। यहां कंटेनमेंट एरिया को बफर में बदलकर इसके बाहर कुछ ढील दी जा सकती है। मध्य प्रदेश में इसकी रूपरेखा कैसी होगी, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित कर इसकी जानकारी देंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में संक्रमण अभी काबू नहीं हुआ है। यहां 52 में से 45 जिलों में महामारी फैल चुकी है। जैसे-जैसे प्रवासी अपने गांवों तक पहुंचेगे, नए मामले सामने आएंगे।

coronavirus,lockdown,madhya pradesh,shivraj singh chouhan,coronavirus news,lockdown news,lockdown 4,news,hindi news,news in hindi,migrant workers

इधर, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों के मजदूरों की मदद के लिए अब प्रदेशवासी अपने घरों से बाहर निकल रहे है। सड़कों पर उनके लिए खाने-पीने, कपड़े, जूते-चप्पलों, दवाओं और बच्चों के लिए दूध का इंतजाम किया जा रहा है। भोपाल में कई जगहों पर महिलाएं सैनेटरी पैड्स भी बांट रही हैं।

पलायन कर रहे प्रवासियों मजदूरों की मदद के लिए मध्य प्रदेश में एक आंदोलन सा बन गया है। गुना से गुजरने वाले हाईवे के 90 किलोमीटर के हिस्से पर लगभग हर 8 किलोमीटर पर कोई न कोई मदद उपलब्ध है। जिले के फुटवियर कारोबारियों ने 2000 जोड़ी जूते-चप्पल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नेकी की दीवार संस्था ने दवा और ओआरएस के पैकेट रखवाए हैं। यहां 4 मिनरल वॉटर कंपनियां पानी की बॉटल और पाउच उपलब्ध करा रही हैं।

coronavirus,lockdown,madhya pradesh,shivraj singh chouhan,coronavirus news,lockdown news,lockdown 4,news,hindi news,news in hindi,migrant workers

यहां इंदौर-भोपाल हाईवे से गुजरते लोगों को उंगली ग्रुप, सिख समाज, माता की रसोई, बड़ा बाजार के युवा और अन्य सामाजिक संगठन हर दिन भोजन सामग्री बांट रहे हैं। भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से क्रीसेंट वाॅटर पार्क के पास मजदूरों की सेहत की जांच भी की जा रही है।

coronavirus,lockdown,madhya pradesh,shivraj singh chouhan,coronavirus news,lockdown news,lockdown 4,news,hindi news,news in hindi,migrant workers

शिवराज सिंह चौहान ने सीएम ममता बनर्जी को लिखा पत्र

इधर लॉकडाउन की वजह से राज्य में फंसे बंगाल के मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। ममता बनर्जी को पत्र लिखकर शिवराज सिंह चौहान ने अनुरोध किया है कि इंदौर में पश्चिम बंगाल के श्रमिक लॉकडाउन के चलते फंसे वे श्रमिक अपने गृह स्थान वापस जाना चाहते है और ऐसे में अपने राज्य की ओर रेल मंत्रालय से बातचीत कर विशेष इंदौर-कोलकाता ट्रेन की मांग करें। ताकि जो प्रवासी कामगार पश्चिम बंगाल में अपने मूल स्थान पर लौटना चाहते हैं लौट सकें।

आपको बता दे, कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश के 52 में से 44 जिलों तक पहुंच गया है। यहां रविवार रात तक संक्रमण के 4,977 मामले सामने आ चुके है। वहीं इस 248 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ