भारत में हालाकि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है लेकिन इसी के साथ अब देश में आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ कई बड़े हिस्सों में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च खुलने जा रहे हैं।कंटेनमेंट जोन को छोड़कर देशभर में धार्मिक स्थल 75 दिन बाद आज सोमवार से आम लोगों के लिए खुलने जा रहे हैं। ये 25 मार्च काे पहले लॉकडाउन के समय से बंद थे। ऐसे में अब जब आज सोमवार से धार्मिक स्थल खुले तो सुबह ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मंदिर, गुरुद्वारों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
Delhi: People offer prayers at Kalka Ji Temple as Government has allowed reopening of religious places from today.
— ANI (@ANI) June 8, 2020
As per Ministry of Health guidelines, touching of idols/holy books, choir/singing groups, etc are not allowed. pic.twitter.com/r8StjII0ij














