न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट के बीच भारत से आई अच्छी खबर, मृत्युदर में आई गिरावट; रिकवरी रेट सुधरा

45 दिन पहले कोरोना वायरस से बीमार लोगों की मौतों का प्रतिशत 3.3% था जबकि अब यह घटकर 2.83% पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 9:57:46

कोरोना संकट के बीच भारत से आई अच्छी खबर, मृत्युदर में आई गिरावट; रिकवरी रेट सुधरा

कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की गिनती जहां एक तरफ देश में बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा गिरा है और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। धीरे-धीरे ही सही पर भारत में कोरोना की सांसें फूल रही हैं और यही ट्रेंड रहा तो जल्द ही बीमार होने वालों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या होगी।

45 दिन पहले कोरोना वायरस से बीमार लोगों की मौतों का प्रतिशत 3.3% था जबकि अब यह घटकर 2.83% पहुंच गया है। मरने वाले 70% लोगों को पहले से कोई न कोई गंभीर बीमारी थी। 18 मई को मृत्युदर 3.15% था जबकि 3 मई को यह 3.25% था। भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों सरकारी आंकड़े के अनुसार 230 हैं। कोविड-19 (Covid-19) से रिकवरी रेट भी सुधरा है और यह 48.19% तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, बीते डेढ़ महीने में इसमें 36.77% का इजाफा हुआ। रिकवरी रेट 15 अप्रैल को 11.42%, 3 मई को 26.59%, 18 मई को 38.29% था। रिकवरी रेट से बढ़ने से संकेत मिल रहा है कि देश में इस बीमारी की जल्द पहचान और इलाज किया जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में रिकवरी रेट जरूर भिन्न है लेकिन ओवरऑल तस्वीर उत्साहवर्धक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में मौतों की लगातार घटी संख्या की मुख्य वजह इस बीमारी की समय पर पहचान और उसका तुरंत इलाज के कारण है।

अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में राज्यों में कोरोना के केस बढ़ेंगे क्योंकि प्रवासी मजदूर अपने घर लौटे हैं और लॉकडाउन में ढील दी गई है। सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा टेस्ट और मरीजों के जल्दी रिकवरी का है।

बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 220 हो गई है। सोमवार को 7572 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 70 हजार, दिल्ली और तमिलनाडु में 20 हजार के पार हो गई। सोमवार को महाराष्ट्र में 2361, दिल्ली में 990, तमिलनाडु में 1162, दिल्ली में 990, गुजरात में 423, उत्तरप्रदेश में 286, प। बंगाल में 271, राजस्थान में 269, हरियाणा में 265, मध्यप्रदेश में 194, कर्नाटक में 187, जम्मू-कश्मीर में 155 और बिहार में 138 मरीज मिले। इनके अलावा 139 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका।

केंद्र सरकार के 8 मई के गाइडलाइंस के मुताबिक, हल्के और मध्यम कोरोना पीड़ित मरीजों में अगर लक्षण नहीं बढ़ते हैं तो उसे 10 दिन बाद तंदरुस्त घोषित कर दिया जा रहा। यानी आने वाले समय में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका