न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का कहर, 9वें से 7वें स्थान पर पहुंचा भारत, 1,90,536 हुए संक्रमित

भारत में संक्रमितों की संख्या रविवार को 1,90,536 हो गई। इसके साथ ही देश जर्मनी के 1,83,411 लाख और फ्रांस के 1,88,625 लाख मामलों से आगे निकल गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 11:06:08

कोरोना वायरस का कहर, 9वें से 7वें स्थान पर पहुंचा भारत, 1,90,536 हुए संक्रमित

भारत में संक्रमितों की संख्या रविवार को 1,90,536 हो गई। इसके साथ ही देश जर्मनी के 1,83,411 लाख और फ्रांस के 1,88,625 लाख मामलों से आगे निकल गया। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में भारत अब 9वें से 7वें स्थान पर आ गया। रविवार शाम तक देश में कुल 1 लाख 90 हजार 536 मामले सामने आ चुके थे। बीते दो दिन से हर रोज 8 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

सबसे ज्यादा संक्रमितों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां 18 लाख से ज्यादा मामले हैं और इस वायरस से 1,05,680 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में 5 लाख से ज्यादा मामले हैं और वो तीसरे पायदान पर है। यहां मौत का आंकड़ा 28,872 तक पहुंच गया है।

रूस में महामारी का असर बाकी देशों की तुलना में कुछ देर से शुरू हुआ लेकिन वो अब तीसरे स्थान पर है। यहां 3,05,843 इस वायरस से संक्रमित हो गए है। वहीं 4,693 लोगों की इस वायरस की वजह हो गई है।

चौथे नंबर पर स्पेन है यहां अभी तक 2,86,308 मामले और 27,125 लोगों की मौत हो चुकी है।

पांचवे नंबर पर ब्रिटेन और छठे नंबर पर इटली है। ब्रिटेन में अब तक 2,74,762 मामले और 38,489 मौतें हो चुकी है वही इटली में 2,33,019 मामले और 33,415 मौतें हो चुकी है।

फ्रांस में संक्रमित मामले कम है लेकिन यहां मौतें ज्यादा हुई है। फ्रांस में 1,88,625 संक्रमित है और 28,771 अब तक मौतें हो चुकी है।

बढ़ते संक्रमण के साथ देश में अनलॉक की तैयारी

देश में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की चर्चा थी। लेकिन, सरकार शनिवार को अनलॉक-1 का फॉर्मूला लेकर आई। केंद्र ने नए नाम से लॉकडाउन के कायदे बताए। गृह मंत्रालय ने अपने सात पेजों के आदेश में तीन बड़ी बातें कहीं।

पहली- देश के सभी कंटेंनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बदस्तूर जारी रहेगा। अभी देश के 12 राज्यों के 30 शहरों में कंटेनमेंट जोन हैं।

दूसरी- अनलॉक करने की पहली किस्त में देश को तीन फेज में खोलने की तैयारी है। लेकिन इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय SOP यानी तौर-तरीके तय करेगा।

तीसरी- देशभर में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। यानी रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कहीं भी आवाजाही पर रोक लगी रहेगी। हां, जरूरी सेवाओं को इसमें छूट मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका