न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा कोरोना, तीन अधिकारी संक्रमित

देश में बढ़ता कोरोना संक्रमण अब स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गया है। यहां शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 6:50:08

दिल्ली / स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा कोरोना, तीन अधिकारी संक्रमित

देश में बढ़ता कोरोना संक्रमण अब स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गया है। यहां शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। 3 अधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मंत्रालय में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। जो भी लोग इन अधिकारियों के संपर्क में आए होंगे, उन सभी की टेस्टिंग की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्रालय में कई अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों मंत्रालय की ओर से कुछ गाइडलाइन्स जारी की गई थीं, जिसमें कहा गया था कि मंत्रालय के कई अधिकारी कोरोना वायरस से ग्रसित हुए हैं।

डिविजनल कमिश्नर ऑफिस पहुंचा कोरोना

अब तक दिल्ली में मौजूद कई केंद्रीय मंत्रालयों के दफ्तर में कोरोना वायरस का असर दिख चुका है। दिल्ली के डिविजनल कमिश्नर ऑफिस के 15 लोगों का कोरोना का टेस्ट किया गया, जिसमें से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि डिविजनल कमिश्नर दिल्ली सरकार के तहत काम करता है। गौरतलब है कि दिल्ली के अलग-अलग दफ्तर कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर कोरोना संक्रमित

उधर दिल्ली विधानसभा स्पीकर के सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सचिव पिछले 11 दिन से असेंबली में नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मंगलवार (28 मई) को बुखार महसूस हुआ तब से घर पर क्वारंटाइन हैं। रविवार को टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आते ही सोमावर (1 जून) को विधानसभा में स्पीकर ब्रांच को सील कर दिया गया। स्पीकर ब्रांच के सभी कर्मचारियों के टेस्ट कराए गए हैं। करीब 26 लोगों के टेस्ट हुए हैं जिनकी रिपोर्ट आज आने वाली है। टेस्ट रिपोर्ट आने तक विधानसभा में स्पीकर ब्रांच को सील रखा जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी संक्रमित

दिल्ली मेट्रो के कई कर्मचारी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। DMRC के मुताबिक, उनके 20 कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ है। दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान में कहा गया कि उनके 20 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इन सभी को कोरोना के कम लक्षण हैं, ऐसे में इनमें लगातार सुधार हो रहा है।

DRDO का कर्मचारी संक्रमित

दिल्ली मेट्रो के अलावा शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि अबतक दिल्ली में कई बड़े दफ्तरों में कोरोना का कहर दिख चुका है। उपराज्यपाल का दफ्तर, रेल मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय अबतक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ