न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की नीतियों पर उठे सवाल, देश के तीन विमानों में मिले 4 कोरोना (+) मरीज

25 मई की चेन्नई से कोयंबटूर की इंडिगो फ्लाइट का एक यात्री कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग उड़ानों में तीन और यात्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 9:43:21

सरकार की नीतियों पर उठे सवाल, देश के तीन विमानों में मिले 4 कोरोना (+) मरीज

देश में दो महीने बाद 25 मई को सरकार ने घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया, लेकिन अब विमान में संक्रमित मिल रहे है। विमान में संक्रमित मिलना कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई पर सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल, एहतियाती उपायों के साथ विमान में बैठने के बावजूद यात्री कोरोना संक्रमित हो रहा है। 25 मई की चेन्नई से कोयंबटूर की इंडिगो फ्लाइट का एक यात्री कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा अलग-अलग उड़ानों में तीन और यात्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इंडिगो में यात्रा करने वाला यात्री निकला कोरोना (+)

इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि कोयंबटूर हवाईअड्डे के डॉक्टर ने पुष्टि की है कि 25 मई की शाम विमान संख्या 6E 381 से चेन्नई से कोयंबटूर तक की यात्रा करने वाला एक यात्री COVID-19 से संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव यात्री को फिलहाल कोयम्बटूर स्थित ईएसआई राज्य चिकित्सा सुविधा केंद्र में क्वारनटीन किया गया है। वह यात्री अन्य यात्रियों की तरह ही विमान में सभी एहतियाती उपायों के साथ बैठा था जिसमें मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने भी शामिल थे। इंडिगो ने बताया कि इसके अतिरिक्त, कोई भी यात्री उसके आसपास के क्षेत्र में नहीं बैठा था, जिससे संक्रमण की संभावना काफी कम है।

इंडिगो ने बताया, 'हमारे सभी विमानों को नियमित रूप से एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत साफ किया जाता है, और अमुक विमान को भी प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत डिसइंफेक्टेड यानी कीटाणुरहित कर दिया गया था।' इंडिगो ने बताया, 'विमान के ऑपरेटिंग क्रू को 14 दिनों के लिए अलग कर दिया गया है। हम अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य यात्रियों को इसके बारे में सूचित करने की प्रक्रिया में हैं।' विमान के पायलट और केबिन क्रू को क्वारनटीन किया गया है।

दिल्ली-लुधियाना एयर इंडिया फ्लाइट में कोरोना (+)

एयर इंडिया (AI9I837) की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक 50 वर्षीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति दिल्ली का निवासी है और एयर इंडिया के साथ सुरक्षा कर्मचारी के रूप में काम करता है। यात्री पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। वह 25 मई को साहनेवाल हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ान से पहुंचा था। इसके बाद संक्रमित कर्मचारी को आइसोलेशन सेंटर भेजा दिया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को 166 नमूने टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 114 लोगों की रिपोर्ट मिली, इनमें 1 केस पॉजिटिव आया है।

चेन्नई से कोयंबटूर इंडिगो विमान और एयर इंडिया के अलावा खबर है कि 21 मई तारीख को टोरंटों से दिल्ली आए एयर इंडिया के विमान में दो केंबिन क्रू के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका