न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिसर्च में सामने आई चौकाने वाली बात, गंदे नाले के पानी में मिला कोरोना वायरस

शोधकर्ताओं ने गंदे नाले के पानी में कोरोना वायरस का आरएनए मिला, हालांकि यह मृत था। इसके अलावा सैम्प्ल में कोरोना के तीन जीन (ORF1ab, S and N) भी मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 6:14:20

रिसर्च  में सामने आई चौकाने  वाली बात,  गंदे नाले के पानी में मिला कोरोना वायरस

आईआईटी गांधीनगर के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उनको नाले के गंदे पानी में भी कोरोना वायरस होने के प्रमाण मिले हैं। शोधकर्ताओं का कहना है नाले से लिए गए पानी के सैम्पल में कोरोना वायरस के जीन मिले हैं जिनसे संक्रमण का खतरा नहीं है। नाले के पानी को भी जांचने की जरूरत है ताकि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। खासकर देश हॉटस्पॉट क्षेत्र के नालों की मॉनिटरिंग जरूरी है। आईआईटी गांधीनगर ने अप्रैल में 51 विश्वविद्यालयों के साथ रिसर्च शुरू की थी ताकि कोरोना के संक्रमण को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा सके। शोधकर्ताओं ने गंदे नाले के पानी में कोरोना वायरस का आरएनए मिला, हालांकि यह मृत था। इसके अलावा सैम्प्ल में कोरोना के तीन जीन (ORF1ab, S and N) भी मिले।

coronavirus,waste water,covid 19,research

आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता मनीष कुमार के मुताबिक, रिसर्च में गुजरात पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भी शामिल था। 8 से 27 मई के बीच नालों से 100 एमएल के सैम्पल लिए गए। जिसकी पीसीआर जांच की गई। मनीष कुमार का कहना है कि वेस्ट वाटर की मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। ऐसे मरीज जिनमें लक्षण दिख रहे हैं या जिनमें नहीं दिख रहे (एसिम्प्टोमैटिक), दोनों के शरीर से निकलकर वायरस नाले में पहुंच रहे हैं। भारत में इस तरह की यह पहली रिसर्च है। मनीष कुमार का कहना है कि ऐसे गंदे पानी में 1 हजार से लेकर 10 हजार लोगों तक का मल इकट्‌ठा होता है। देश में मौजूद हर इंसान की टेस्टिंग संभव नहीं है, ऐसे में गंदे पानी की जांच महामारी के ग्राफ को समझने में मदद करती है।

आपको बता दे, अब तक ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, फ्रांस और अमेरिका में लिए गए गंदे पानी के सैम्पल में कोरोना वायरस के कण मिले हैं।

गंदे पानी में रोटावायरस की जांच ऐसे ही हुई थी

भारत समेत कई देशों में इस समय गंदे पानी से वायरस का पता लगाकर महामारी के असर को समझा जा रहा है। पोलियो का कारण बनने वाले रोटावायरस को भी ऐसे ही जांच में पाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री