न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य मंत्री बोले - ICMR गाइडलाइंस बदल दें, दिल्ली में बढ़ जाएगी टेस्टिंग

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अगर टेस्टिंग बढ़ानी है तो ICMR से कहिए कि वो गाइडलाइंस बदल दें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 2:57:48

स्वास्थ्य मंत्री बोले - ICMR गाइडलाइंस बदल दें, दिल्ली में बढ़ जाएगी टेस्टिंग

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अगर टेस्टिंग बढ़ानी है तो ICMR से कहिए कि वो गाइडलाइंस बदल दें। हम ICMR की गाइड लाइन का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। ICMR की शर्तों के आधार पर ही टेस्ट हो सकते हैं, सभी सरकारें उन शर्तों को मानने के लिए बाध्य हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार और ICMR से कह दीजिए कि सभी लोगों के लिए टेस्ट ओपन कर दें ताकि जो टेस्ट करवाना चाहे वो करवा लें। लेकिन ओपन टेस्ट कराने से एक दिक्कत यह भी होगी कि बीमार लोग कम टेस्ट कराएंगे और सशंकित लोग ज्यादा आ जाएंगे। हो सकता है एक दिन में 1 लाख लोग टेस्ट कराने पहुंच जाएं, ऐसे में आपका नंबर एक महीने बाद ही आएगा।

उधर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार से टेस्टिंग को लेकर ICMR की गाइडलाइंस बदलने की मांग उठाई है। संजय सिंह ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा है कि बीमारी का सरकारीकरण बंद हो। केंद्र सरकार ICMR की गाइडलाइंस बदलें। ऐसे में किसी को भी कोरोना जांच कराने की अनुमति होनी चाहिए। राज्यों को अधिक से अधिक टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई जाए और देश भर में लैब्स को जांच के लाइसेंस दिए जाएं।

वहीं, दूसरी ओर MCD द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़े पर सवाल खड़े करते हुए सत्येंद्र जैन ने पूछा कि उन्होंने दिल्ली सरकार को डिटेल क्यों नहीं भेजी? नाम, उम्र और रिपोर्ट दे सकते हैं, सभी डिटेल हमें दे दीजिए और फिर साथ में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भी दीजिए।

श्मशान घाट के वीडियो पर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि अंतिम संस्कार के मैनजमेंट की जिम्मेदारी MCD की होती है। वहीं अस्पतालों में ICU बेड के इंतजाम पर सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपनी तरफ से पूरी तैयारी करेगी और केंद्र से भी अपील करेंगे कि उनके अस्पतालों में करीब 13 हजार ICU बेड हैं, उनका भी इस्तेमाल हो। दिल्ली में MCD के अस्पतालों के कोविड इलाज के इस्तेमाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि MCD के पास अगर अस्पताल हैं तो वो आज से कोविड का इलाज शुरू कर सकते हैं। इसका अलावा सत्येंद्र जैन ने बताया कि बेड्स की संख्या बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर बैंकट हॉल और स्टेडियम में तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री