न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से देश में एक दिन में 424 लोगों की हुई मौत; महाराष्ट्र में कुल मौतें 6700 के पार, दिल्ली में 2,365; 14,907 की अब तक गई जान

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक दिन में 424 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ कुल मौतों की गिनती 14 हजार 907 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jun 2020 9:06:57

कोरोना से देश में एक दिन में 424 लोगों की हुई मौत; महाराष्ट्र में कुल मौतें 6700 के पार, दिल्ली में 2,365;  14,907 की अब तक गई जान

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक दिन में 424 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ कुल मौतों की गिनती 14 हजार 907 हो गई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब महाराष्ट्र में 200 से ज्यादा मौतें हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 6 हजार 739 हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 64 मरीजों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या अब 2,365 हो गई है। तमिलनाडु में 33 मौतें हुईं। इसके पहले मंगलवार को 468 लोगों की जान चली गई थी। उधर, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 10-10, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 8-8, तेलंगाना और उत्तराखंड में 5-5 लोगों की मौत हुई। झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?


राज्य - मौतें
महाराष्ट्र - 6,739
दिल्ली - 2,365
गुजरात - 1,736
तमिलनाडु - 866
पश्चिम बंगाल - 591
मध्य प्रदेश - 596
उत्तर प्रदेश - 588
राजस्थान - 375
तेलंगाना - 225
हरियाणा - 188
कर्नाटक - 164
आंध्र प्रदेश - 129
पंजाब - 105
जम्मू कश्मीर - 88
बिहार - 55
उत्तराखंड - 35
केरल - 23
ओडिशा - 24
झारखंड - 12
छत्तीसगढ़ - 12
असम - 9
हिमाचल प्रदेश - 7
चंडीगढ़ - 6
पुडुचेरी - 9
मेघालय - 1
लद्दाख - 1
त्रिपुरा - 1
गोवा - 2
अरुणाचल प्रदेश - 1

7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर - मौतें
मुंबई - 3,964
अहमदाबाद - 1,378
ठाणे - 773
पुणे - 637
चेन्नई - 665
कोलकाता - 345

16 जून को 2004 मौतें हुई थीं

तारीख - मौतें
16 जून - 2004
17 जून - 325
18 जून - 342
19 जून - 365
20 जून - 377
21 जून - 426
22 जून - 312
23 जून - 468

कोरोना के मामले में मायानगरी मुंबई से देश की राजधानी दिल्ली आगे निकल गई है। एक दिन में सामने आने वाले नए मरीजों का आंकड़ा मुंबई के मुकाबले दिल्ली में तीन गुना ज्यादा है, जबकि डबलिंग रेट के मामले में तो दिल्ली और मुंबई के आंकड़े का अंतर दिल्ली वालों के लिए अच्छे संकेत है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3788 नए मरीज सामने आये हैं, जबकि मुंबई में 24 घंटों में सामने आने वाले मरीजों की संख्या 1 हजार 118 है। दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि मुंबई में कोरोना के कुल 69528 है। मौतों की बात करें तो 24 घंटे में दिल्ली में 64 मरीजों की जान गई है, वहीं मुम्बई में 38 लोगों की मौत हुई। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में डबलिंग रेट 39 दिन है तो वहीं दिल्ली में करीब 14 दिनों में मरीजों की संख्या दो गुना हो रही है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस 28 हजार 548 हैं, जबकि दिल्ली में 26 हजार 588 यानि यहां भी दिल्ली, मुंबई से ज्यादा पीछे नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका