न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / राज्य में 400 से ज्यादा लोगों की हुई कोरोना से मौत, आज मिले 121 नए मरीज; कुल संक्रमित आंकड़ा पहुंचा 17392

राजस्थान में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मौतों की गिनती 402 पर पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 5:17:36

राजस्थान / राज्य में 400 से ज्यादा लोगों की हुई कोरोना से मौत, आज मिले 121 नए मरीज; कुल संक्रमित आंकड़ा पहुंचा 17392

राजस्थान में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मौतों की गिनती 402 पर पहुंच गई है। वहीं आज 121 कोरोना मरीज सामने आए। इनमें भरतपुर में 18, कोटा में 16, बाड़मेर में 14, जयपुर में 13, नागौर में 12, सिरोही में 11, उदयपुर में 10, बीकानेर में 9, झुंझुनू, पाली और राजसमंद में 3-3, अजमेर और चूरू में 2-2, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जैसलमेर और दूसरे राज्य से आया 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17 हजार 392 पहुंच गया। आज जोधपुर में 2 और कोटा में 1 की मौत हुई।

वहीं, राज्य में बढ़ते संक्रमण के बीच आज सोमवार से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं क्लास के शेष पेपर शुरू हो गए। शेष रहे दोनों पेपरों में प्रत्येक में 11।86 लाख स्टूडेंट्स बैठ रहे हैं। सोमवार को पहले दिन सामाजिक विज्ञान का पेपर हुआ। उसके बाद मंगलवार को गणित का पेपर होगा। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे रखा गया। वहीं, परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। पहले दिन धौलपुर जिले में बसई नवाब के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल प्रशासन की लापरवाही सामने आई। यहां सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।

उधर जोधपुर में कोरोना से जुड़ी एक बड़ी गड़बड़ सामने आई है। यहां, कोरोना से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन रिकॉर्ड में सिर्फ 41 ही बताई जा रही है। रविवार को हुई दो मौतों का भी लिस्ट में नाम नहीं है। वहीं, रविवार को 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए लेकिन रिकॉर्ड में 59 बताए गए।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 274 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 731 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 558, पाली में 1 हजार 84, उदयपुर में 695, कोटा में 656, नागौर में 630, डूंगरपुर में 431, अजमेर में 503, झालावाड़ में 375, सीकर में 512, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 471, टोंक में 200, जालौर में 282, भीलवाड़ा में 250, राजसमंद में 237, झुंझुनूं में 359, चूरू में 305, बीकानेर में 298, जैसलमेर में 123 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 302, मरीज मिले।

उधर, धौलपुर में 606, अलवर में 503, दौसा में 134, बारां में 65, सवाई माधोपुर में 95, करौली में 96, हनुमानगढ़ में 63, प्रतापगढ़ में 16, श्रीगंगानगर में 53, बूंदी में 14 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 109 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 402 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 157 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 45, भरतपुर में 34, कोटा में 23, अजमेर में 17, नागौर में 12, बीकानेर में 13, पाली में 9, अलवर, सवाई माधोपुर, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा और सिरोही में 5-5, धौलपुर, करौली और बारां में 4-4, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, झुंझुनू, चूरू, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 26 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री