न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत / साड़ी के साथ मैचिंग का मास्क, सैनिटाइजर, सूखा काढ़ा और होम्योपैथिक दवा मुफ्त

सूरत में कपड़ा कारोबारी अब साड़ियों के साथ पैकिंग में कोविड कवच सामग्री भी मुहैया करवा रहे हैं। साड़ी के साथ उनकी मैचिंग का मास्क, सैनिटाइजर, सूखा काढ़ा और होम्योपैथिक दवा भी रखी जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 12:27:46

सूरत / साड़ी के साथ मैचिंग का मास्क, सैनिटाइजर, सूखा काढ़ा और होम्योपैथिक दवा मुफ्त

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोज हजारों की तादाद में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और 14 हजार 417 से ज्यादा ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं अब गुजरात के सूरत में कपड़ा कारोबारी के जरिए साड़ियों के साथ मास्क और सैनिटाइजर भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कहे जाने वाली टेक्स्टाइल नगरी सूरत में कपड़ा कारोबारी अब साड़ियों के साथ पैकिंग में कोविड कवच सामग्री भी मुहैया करवा रहे हैं। साड़ी के साथ उनकी मैचिंग का मास्क, सैनिटाइजर, सूखा काढ़ा और होम्योपैथिक दवा भी रखी जा रही है।

कोरोना वायरस भले ही खत्म न हुआ हो लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के सरकारी आदेश के बाद शहर के कपड़ा मार्केट फिर से शुरू हो गए हैं। वहीं संकल्प नाम से साड़ी का कारोबार करने वाले कारोबारी गोविंद गुप्ता ने नए अंदाज में साड़ी का कारोबार शुरू किया है।

सूरत के रघुकुल टेक्स्टाइल मार्केट में स्थित साड़ी विक्रेता गोविंद गुप्ता का कहना है कि साड़ियों की दुकान में साड़ी की पैकिंग में कोरोना कवच के नाम से किट भी डाली जा रही है। कोरोना के खिलाफ जारी इस लड़ाई को जीतने के इरादे से प्रत्येक साड़ी के साथ कोरोना कवच मुफ्त में देश के कई राज्यों में भेजा जा रहा है।

गोविंद गुप्ता ने कहा कि देश में पहली बार इस तरह से किसी कपड़ा कारोबारी ने कोरोना कवच के साथ अपने कारोबार की शुरुआत की है। जिसकी जानकारी मिलने पर सूरत की बीजेपी सांसद दर्शना बेन जर्दोश और नवसारी के बीजेपी सांसद सीआर पाटिल भी यहां पहुंचे थे। जहां उन्होंने कोरोना काल में 2 लाख कोरोना कवच साड़ी के साथ मुफ्त में देने वाले कपड़ा कारोबारी की तारीफ भी की है।

एक दिन में मिले 248 नए संक्रमित

बता दे, सूरत में कोरोना के मामले 600 के करीब पहुंच गए हैं। शुक्रवार को अब तक के सभी रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 248 नए संक्रमित मिले। अब पाॅजिटिज केस 5767 हो गए हैं। नए संक्रमितों में 25 डायमंड वर्कर, रिलायंस का फाॅर्मासिस्ट, सिविल अस्पताल के 2 डॉक्टर, पांडेसरा में हेल्थ वर्कर, क्रेडिट सोसाइटी का कर्मचारी, जैक्शन एंड बॉल कंपनी का एमआर, ड्रेस मटेरियल शॉप कीपर, बैंक लोन एडवाइजर, एयरलिंक का कर्मचारी, फैमिली कोर्ट का काउंसलर, प्रॉपर्टी ब्रोकर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, बैनर मेकर, सिविल अस्पताल की नर्स, एसएमसी का सफाई कर्मचारी, सिविल अस्पताल का कर्मचारी, आशा वर्कर शामिल हैं। शुक्रवार को सूरत शहर में 190 और ग्रामीण में 58 मामले अाए। कोरोना के कुल मामलों में 693 ग्रामीण इलाकों के हैं। 87 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें शहर के 58 और ग्रामीण के 29 मरीज हैं। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3635 हो गई है। इनमें 362 ग्रामीण के मरीज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका