न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

27 जून को हो जाएंगे कोरोना के 1 करोड़ केस

8.80 लाख और केस आने पर यह संख्या एक करोड़ पार कर जाएगी। दुनिया में 15 से 20 जून के बीच, यानी छह दिन में करीब 9 लाख केस आए हैं। अगर यही रफ्तार कायम रही तो 27 जून को दुनिया में 1 करोड़ कोरोना केस हो जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 10:32:49

27 जून को हो जाएंगे कोरोना के 1 करोड़ केस

करीब छह महीने से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। ऐसा कोई देश नहीं है जो इस वायरस के चपेट में नहीं आया हो। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 91 लाख 86 हजार 151 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 49 लाख 21 हजार 899 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 4 लाख 74 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1 लाख 83 हजार नए मरीज सामने आए थे। दुनिया में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 21 जून को 91 लाख के पार पहुंच गई। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक सोमवार देर रात विश्व में कोरोना के कुल 91.20 लाख केस थे। 8.80 लाख और केस आने पर यह संख्या एक करोड़ पार कर जाएगी। दुनिया में 15 से 20 जून के बीच, यानी छह दिन में करीब 9 लाख केस आए हैं। अगर यही रफ्तार कायम रही तो 27 जून को दुनिया में 1 करोड़ कोरोना केस हो जाएंगे।

दुनिया में कोरोना के सबसे अधिक केस अमेरिका में है। यहां करीब 23.70 लाख लोग इस वायरस के चपेट में आ चुके है वहीं, करीब 1.22 लाख लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण अफ्रीका में हो गए हैं। यहां 1.01 लाख केस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 1 हजार 991 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्राजील में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 24 घंटे के दौरान 21 हजार 432 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 11.11 लाख हो गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 71 हजार 649 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक दिन में 654 लोगों की जान गई है। यहां मरने वालों की संख्या 51 हजार से ज्यादा हो चुकी है। संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर 4.6% है।

भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 14 हजार 933 नए केस सामने आए हैं और 312 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 40 हजार को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4 लाख 40 हजार 215 हो गई है। इसमें 14 हजार 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 48 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 78 हजार 14 है।

रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार 600 नए मामले सामने आए इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 5 लाख 92 हजार 280 हो गई है। वहीं, 8 हजार 206 की अब तक मौत हो गई है।

चीन में कोरोना वायरस के 22 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित मिले मरीजों में 13 मामले घरेलू संक्रमण के हैं। नौ विदेशी लोगों से जुड़े हैं। आयोग के अनुसार सभी घरेलू संक्रमण के मामले बीजिंग में दर्ज किए गए हैं। सोमवार को देश में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

मिस्र में 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 576 नए मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 56 हजार 809 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने बताया कि देश में 24 घंटे में 85 और लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या की 2 हजार 278 हो गई है। वहीं, 397 मरीज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। अब देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15 हजार 133 हो गई है।

सऊदी अरब में सोमवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3393 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 161005 हो गयी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी के कारण देश में 40 और 4045 इस संक्रमण से ठी हुए हैं। देश में अब तक इसके कारण 1 हजार 307 लोगों की मौत हुई है। वहीं 105175 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 54 हजार 523 संक्रिय मामले हैं, जिनमें से 2 हजार 45 की स्थित नाजुक है।

बंगलादेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 3480 नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की संख्या 115000 के पार हो गई तथा 38 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1500 से अधिक हो गया।स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता नसीमा सुल्ताना ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 3480 नये मामले सामने आए तथा 38 लोगों की मौत हुयी। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115786 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1502 हो गयी है। उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच महिलायें शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका