न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में कोरोना से 24 घंटे में 5200 लोगों की हुई मौत, अब तक 83.98 लोग संक्रमित; ब्राजील में एक दिन में 1269 लोगों ने तोड़ा दम

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 4 लाख 51 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 98 हजार 683 हो गया है। अब तक 44 लाख 14 हजार 700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Jun 2020 9:19:41

दुनिया में कोरोना से 24 घंटे में 5200 लोगों की हुई मौत, अब तक 83.98 लोग संक्रमित; ब्राजील में एक दिन में 1269 लोगों ने  तोड़ा दम

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 4 लाख 51 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 98 हजार 683 हो गया है। अब तक 44 लाख 14 हजार 700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में एक दिन में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिका में अब तक 22 लाख 34 हजार 471 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है वहीं, 1 लाख 19 हजार 941 मौतें हो चुकी है। अमेरिका के शीर्ष के स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा है कि देश अभी कोरोना वायरस की चपेट की पहली लहर में ही है और दूसरी लहर बाक़ी है। लॉकडाउन में लगातार जारी ढील के बीच छह अमेरिकी राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

उधर, ब्राजील में एक दिन में 1 हजार 269 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक 46 हजार 510 लोगों की जान जा चुकी है। ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32 हजार 188 नए मामले सामने आए हैं। ब्राजील में अब तक कुल 9 लाख 55 हजार 377 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मृतकों के साथ संक्रमितों के मामले में भी ब्राजील अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर है।

बता दे, बीते 24 घंटे में दुनिया भर में संक्रमण से 5 हजार 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4 लाख 50 हज़ार से भी ज्यादा हो गयी है। ब्राजील, अमेरिका, भारत, रूस, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मैक्सिको और साउथ अफ्रीका संक्रमण से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित देश हैं।

उधर, चीन की राजधानी बीजिंग में कोरोना वापस लौट कर आया है। यहां नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लाखों लोग कई तरह की पाबंदियों में रह रहे हैं। बीजिंग में बुधवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए। बुधवार को बीजिंग से उड़ान भरने वाली 1255 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही चीन रेलवे ने बीजिंग के यात्रियों की टिकट खरीद पर भी प्रतिबन्ध लगा दिए हैं।

ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42 हजार 153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29 हजार 575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19 हजार 118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।

नेपाल में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 586 नए मामले आने से देश में संक्रमित लोगों की संख्या 7 हजार 177 हो गयी। संक्रमण के नए मामलों में 546 पुरूष हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के कारण किडनी के एक मरीज (46) की मौत के बाद मृतकों की संख्या 20 हो गयी। ठीक होने के बाद नौ मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 1 हजार 167 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका