न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में अब तक 90.44 लाख लोग संक्रमित, 4 लाख 70 हजार से ज्यादा हुई मौतें; 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 183000 नए मरीज

कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। एक दिन में 1 लाख 83 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Jun 2020 9:17:20

दुनिया में अब तक 90.44 लाख लोग संक्रमित, 4 लाख 70 हजार से ज्यादा हुई मौतें; 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 183000 नए मरीज

कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटे में संक्रमण का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। एक दिन में 1 लाख 83 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। कोरोना वायरस संक्रमण शुरू होने के बाद 24 घंटे में इस बीमारी की चपेट में आने वालों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 90 लाख 44 हजार 581 हो गई है।

WHO ने रविवार के आंकड़ों को जारी करते हुए कहा कि करीब दो लाख तक के इस संक्रमण में ब्राजील के सबसे ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए। वहां 24 घंटे में 54 हजार 771 पॉजिटिव केस पाए गए। इसके बाद नंबर रहा अमेरिका का, जहां 36 हजार 617 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हजार 400 रही।

ब्राजील में भी हालात चिंताजनक है। यहां पर एक दिन में 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। जबकि इस देश में मृतकों की संख्या भी 50 हजार पार कर चुकी है। ये दुनिया दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। ब्राजील में अब तक 10 लाख 86 हजार 990 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं, 50 हजार 659 मौतें भी हो चुकी है।

4 लाख 70 हजार 665 लोगों की हुई मौत

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 70 हजार 665 मौतें हो चुकी है। मृतकों के कुल आंकड़े में सिर्फ दो तिहाई लोग अमेरिका से हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना टेस्टिंग की प्रक्रिया धीमी कर दी है। उन्होंने ओकलाहोमा की एक रैली में कहा कि अमेरिका में अबतक 25 मिलियन लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है, लेकिन रोगी मिलते ही जा रहे हैं। अमेरिका में 23 लाख 56 हजार 657 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 247 हो गया है।

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहां हैं। मैक्सिको में 24 घंटे में 1 हजार 44 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है।

स्पेन की सरकार ने 3 महीनों के बाद लॉकडाउन खत्म कर दिया है। इसके साथ ही यहां की 47 मिलियन आबादी को आजादी से घुमने-फिरने की इजाजत मिल गई है। वहीं, यूरोपीय देशों से लोगों को आने के लिए सीमा खोल दिया गया।

स्पेन में 24 घंटे में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक और मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 28 हजार 323 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2 लाख 46 हजार 272 लोग संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में मैड्रिड से 55, एरगोन क्षेत्र में 33 और कैटलोनिया में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं।

कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4 हजार 515 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17 हजार 324 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 4 हजार 317 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले पांच दिनों में 20 हजार 200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

चिली में 24 घंटे में वायरस से 5 हजार 607 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 42 हजार 355 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे तक देश में 118 मरीजों की मौत हुई। यहां अब मरने वालों की संख्या 4 हजार 479 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका