न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सुबह 51 नए मरीज मिले, 5 की हुई मौत; बीकानेर / पॉजिटिव मरीज के नाम के दूसरे व्यक्ति को किया अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में गुरुवार सुबह कोरोना वायरस के 51 नए मरीज सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 1:00:38

राजस्थान / आज सुबह 51 नए मरीज मिले, 5 की हुई मौत;  बीकानेर / पॉजिटिव मरीज के नाम के दूसरे व्यक्ति को किया अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में गुरुवार सुबह कोरोना वायरस के 51 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 16, अजमेर में 14, झुंझुनू में 8, अजमेर, झालावाड़ और कोटा में दो-दो, बारां, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक मरीज मिला। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 651 पर पहुंच गया। वहीं, पिछले 12 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में दो, भरतपुर, दौसा में एक-एक मरीज की जान गई। इसके अलावा, दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई। राज्य में संक्रमण से मौत का कुल आंकड़ा 264 पर पहुंच गया।

वहीं, बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां मोमासर गांव में कैंप लगाकर 277 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उनमें से एक युवक में बीमारी की पुष्टि हुई। मंगलवार रात को ही उसे मोमासर से लाकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हैरानी तब हुई जब सुबह पता चला कि जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट थी उसकी जगह उसी नाम के दूसरे युवक को ले जाकर भर्ती करवा दिया। आनन-फानन में पॉजिटिव युवक को ले जाकर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इसकी जगह गलती से रखे गए युवक को वहां से हटाया। बता दे, बीकानेर में कोरोना के अब तक 118 मामले सामने आ चुके है वहीं, पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 429 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 32 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 894, पाली में 685, उदयपुर में 590, कोटा में 537, नागौर में 520, डूंगरपुर में 383, अजमेर में 394, झालावाड़ में 337, सीकर में 318, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 219, टोंक में 176, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 181, राजसमंद में 165, झुंझुनूं में 192, चूरू में 176, बीकानेर में 118, जैसलमेर में 91 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 112, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 173, धौलपुर में 74, दौसा में 74, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 46, करौली में 34, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 12, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 50 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 264 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 121 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11, भरतपुर में 10, नागौर में 8, पाली में 7, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, चित्तौड़गढ़ में 4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 16 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

2791 एक्टिव केस

राज्य में अब तक कुल 5 लाख 40 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 11651 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 8 हजार 596 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 8 हजार 221 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2 हजार 791 एक्टिव केस ही बचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ