न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले, CM उद्धव की जनता से अपील, बेवजह भीड़ न बढ़ाएं, वरना ढील वापस ले लेंगे

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल मामलों की संख्‍या 90 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 7:00:04

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले, CM उद्धव की जनता से अपील, बेवजह भीड़ न बढ़ाएं, वरना ढील वापस ले लेंगे

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल मामलों की संख्‍या 90 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही मुंबई में ये मामले 51 हजार से अधिक हो गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिंता जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे बेवजह भीड़ ने बढ़ाएं वरना लॉकडाउन में दी गई ढील वापस ले ली जाएगी। मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मांग की है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े स्‍टाफ की आवाजाही के लिए उपनगरीय ट्रेनों को संचालन किया जाए। उन्‍होंने कहा कि कोरोना का खतरा लगातार बरकरार है। ऐसे में लोग भीड़ से बचें और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करें।

बता दे, महाराष्ट्र देश में कोविड-19 (Covid-19) से बुरी तरह प्रभावित राज्यों में पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 2 हजार 258 नए मामले सामने आए। वहीं 120 लोगों की मौत हुई है। अब तक महाराष्ट्र में 3 हजार 289 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। अभी महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 44 हजार 860 है। मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित 51 हजार 100 मामले सामने आए हैं और 1760 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में कोरोना संक्रमित 1 हजार 15 मामले सामने आए हैं और 58 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 42 हजार 638 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में 5 लाख 77 हजार 819 कुल टेस्ट हुए है।

बता दे, संक्रमण के मामले ने मुंबई ने चीन के वुहान शहर को पीछे छोड़ दिया है। वुहान शहर में कोरोना के अब तक 50 हजार 334 संक्रमित केस सामने आ चुके है वहीं, मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित 51 हजार 100 मामले सामने आए है। वहीं, महाराष्ट्र ने संक्रमण के मामलों में चीन के कोरोना केंद्र हुबे को काफी पीछे छोड़ दिया है। हुबे प्रान्त में कोरोना के अब तक 68 हजार 135 केस सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ