न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / 24 घंटे में मिले कोरोना के 982 (+), 25 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या; CM योगी ने कानपुर मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से तेज हो गए है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 6:42:39

यूपी / 24 घंटे में मिले कोरोना के 982 (+), 25 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या; CM योगी ने कानपुर मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से तेज हो गए है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सर्वाधिक 982 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हो गई है। राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में आए 982 नए मामलों के साथ अब यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार 797 हो गई है। वहीं अभी तक कुल 17 हजार 597 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 7 हजार 451 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दे, इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 817 नए मामले दर्ज हुए थे। राज्य में इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 749 हो गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही लड़ाई में हमने एक काम शुरू किया है। इसके तहत अस्पतालों, कार्यालयों या उन जगहों पर जहां लोगों का ज्यादा मात्रा में आना जाना है, वहां हम कोविड हेल्प डेस्क (Covid Help Desk) शुरू कर रहे हैं। हेल्प डेस्क पर इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर उपलब्ध होता है। वहां पर हर व्यक्ति की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। यह कोविड हेल्प डेस्क कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है।

coronavirus,coronavirus cases in uttar pradesh,yogi adityanath,covid 19 news in hindi,kanpur,kanpur police

मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

वहीं, उत्तर प्रदेश में कानपुर में बिकरु गांव में गुरुवार देर रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गाए। पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। कानपुर में पुलिसकर्मियों की मौत का बदला लेने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हैं। सीएम ने रीजेंसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनकी बहादुरी को नमन किया है। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन पहुंचे और मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बिकरु गांव का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम को समझने के बाद उन्होंने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस के जवानों पर कायराना हमला किया है। ये घटना एक सोची समझी साजिश है। घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसटीएफ समेत कई टीमे अपना काम रही हैं।

एक करोड़ रूपए के साथ नौकरी भी देगी सरकार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दो टूक शब्दों में कहा है कि, जब तक पुलिस टीम बदमाश विकास दुबे को पकड़ नहीं लेती या उसका एनकाउंटर नहीं हो जाता है, तब तक पुलिस के बड़े अधिकारी कानपुर में ही कैंप करेंगे। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार मृत पुलिसकर्मियों के एक परिवारीजन को शासकीय नौकरी देगी। 1 करोड़ रूपए मुआवजा मिलेगा। साथ ही अप्रत्याशित पेंशन भी देंगे। हालांकि शहादत की कोई कीमत नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका