न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 499 नए मरीजों के साथ कुल आंकड़ा हुआ 13,615, इन 11 जिलों में संक्रमण बढ़ने से सरकार की उड़ी नींद

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 499 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार 615 हो गई है। इनमें 399 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 3:00:21

उत्तर प्रदेश / 499 नए मरीजों के साथ कुल आंकड़ा हुआ 13,615, इन 11 जिलों में संक्रमण बढ़ने से सरकार की उड़ी नींद

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 499 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार 615 हो गई है। इनमें 399 की मौत हो गई। जबकि 8 हजार 268 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। सबसे ज्यादा केस राज्य के 11 जिलों से सामने आ रहे हैं। इनमें आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, झांसी और बस्ती शामिल है। यहां नोडल अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों की पूरी रिपोर्ट पांच दिन के अंदर तलब की है। टीमें कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने और इसके प्रसार पर नियंत्रण के लिए काम करेंगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट 60.72% है।

इन 11 जिलों में बढ़ रहे अधिक केस

शहर - कुल केस

आगरा - 1038
मेरठ - 641
कानपुर नगर - 705
अलीगढ़ - 271
गौतमबुद्धनगर - 997
गाजियाबाद - 631
मुरादाबाद - 294
फिरोजाबाद - 374
बुलंदशहर - 341
झांसी - 80
बस्ती - 259

योगी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कंटेनमेंट जोन को लेकर नई गाइडलाइन बनाई है। अब किसी मल्टी स्टोर बिल्डिंग के किसी भी फ्लोर पर अगर मरीज मिलता है तो उस बिल्डिंग को 14 दिन के लिए सील कर दिया जाएगा। पहले 21 दिनों के लिए सील किया जाता था। वहीं, अब किसी के घर में अगर एक से ज्यादा व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आते है तो ऐसी स्तिथि में उसके आसपास 250 मीटर क्षेत्र या पूरे मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।

15716 जांच में 499 निकले कोरोना संक्रमित

रविवार को एक दिन में 15 हजार 762 लोगों के सैंपल जांचे गए। इनमें 499 लोग कोरोना संक्रमित मिले। यूपी में दूसरे राज्यों से आए 93 प्रवासी श्रमिक रविवार को और संक्रमित मिले। 14 और मौतें महामारी से हुईं। मेरठ में छह, आगरा और संभल में दो-दो और बुलंदशहर, आजमगढ़, रायबरेली व हरदोई में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। इसके बाद अब तक कुल 399 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। राहत की बात है कि इस अवधि में 394 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब तक 8 हजार 268 कुल संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जो कि कुल मरीजों का 61% है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केस 4 हजार 948 हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में यहां मिले नए संक्रमित

नोएडा में 83, गाजियाबाद में 30, लखनऊ में 29, मेरठ, जौनपुर में 27-27, बुलंदशहर में 23, कानपुर में 18, अलीगढ़ में 17, आगरा, बाराबंकी में 15-15, गोरखपुर में 14, हाथरस में 13, इटावा में 11, फर्रुखाबाद, मथुरा में 10-10, सुल्तानपुर, अयोध्या में 9-9, बदायूं, मैनपुरी, उन्नाव में 8-8, हरदोई, महारजगंज में 7-7, संभल, झांसी, चंदौली, एटा में 5-5, सहारनपुर, मुजफ्फर, बिजनौर, बागपत, शाहजहांपुर, मऊ में 4-4, रामपुर, प्रयागराज, हमीरपुर में 3-3, हापुड़, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, शामली, औरैया में दो-दो, अमेठी, संतकबीरनगर, गोंडा, अमरोहा, फतेहपुर, पीलीभीत, बलिया, सीतापुर, भदोही, बांदा, कुशीनगर, सोनभद्र में एक-एक मरीज मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका