न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के केस, बीते 24 घंटे में मिले 95 नए मरीज

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 95 नए केस दर्ज किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 10:28:06

नोएडा में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के केस, बीते 24 घंटे में मिले 95 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 536 नए मामले सामने आए। इसके साथ कुल कोरोना केस की संख्या 12 हजार 616 हो गई है। राज्य में 317 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 7 हजार 609 लोग ठीक हो चुके हैं। 20 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या अब 365 पहुंच गई है। अब कुल ऐक्टिव मामलों की संख्या 4 हजार 642 है।

उधर, उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 95 नए केस दर्ज किए गए हैं। यह अब तक के सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में एक 45 वर्षीय शख्स की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई। शख्स डायबिटीज और निमोनिया से पीड़ित था। जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की कुल संख्या 830 पहुंच चुकी है। इसमे 477 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 341 सक्रिय मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। वहीं, 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा ने अब तक सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें से 13 लोग ऐसे हैं, जो किसी पहले कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आए थे और 4 हेल्थ केयर वर्कर्स शामिल हैं। नोएडा ने अपनी सीमाएं पहले ही सील कर रखी हैं। नोएडा प्रशासन का मानना है कि जिले में 40% से ज्यादा मामले दिल्ली से ही आ रहे हैं। इसमें शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई में कहा कि नोएडा डीएम द्वारा जिले की सीमाओं को सील करना केंद्रीय और राज्य स्तरीय गाइडलाइन्स के मुताबिक नहीं है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली में बढ़ते केसेस का हवाला देते हुए अपना बचाव किया।

वहीं, उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कोरोना मामलों की संख्या 1020 पहुंच गई है। अबतक यहां 849 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 113 ऐक्टिव मामले हैं। आगरा में शुक्रवार को 2 और मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 60 पहुंच गई है।

मेरठ में शुक्रवार को 18 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें रोडवेज की भैंसाली डिपो में तैनात यातायात निरीक्षक, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और सिसौली पीएचसी का स्वीपर शामिल हैं। यहां कोरोना से एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। मेरठ में कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 582 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि 417 कोरोना के मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 45 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेरठ में वर्तमान में 122 सक्रिय केस हैं।

गाजियाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां कोरोना मामलों की संख्या 581 हो गई है। यहां अबतक 368 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। अब यहां कोरोना पॉजिटिव 194 मामलों का इलाज चल रहा है। वहीं, गाजियाबाद में अबतक 19 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका