उत्तर प्रदेश / कानपुर में 1000 के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अब तक 42 की हुई मौत

By: Pinki Wed, 24 June 2020 8:19:30

उत्तर प्रदेश / कानपुर में 1000 के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अब तक 42 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 893 हो गई है। कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 12 हजार 116 है, वहीं अब तक 588 लोग कोरोना वायरस के चलते जान गंवा चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 6 हजार 189 है। वहीं, कानपुर शहर की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28 नए मरीज सामने आए। जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 1 हजार 14 हो गई है। कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 3 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। राहत की बात है कि मरीजों की रिकवरी रेट भी जिले में अच्छी है। शहर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 614 हो गई है। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक शुक्ला का कहना है कि मरीज बढ़े जरूर हैं क्योंकि जांच बड़े स्तर हो रही है। अच्छी बात यह है कि कानपुर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60% से अधिक है।

सीएमओ डॉक्टर अशोक शुक्ला ने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या 1 हजार 14 हो गई है। मरने वालों की संख्या 42 हो गई है। हमारे यहां ठीक होने का प्रतिशत 60% से ऊपर है। हमारे यहां प्राइवेट और सरकारी दोनों अस्पतालों में कोरोना मरीजों की जांच की जा रही हैै।

उधर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 जून को एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की घोषणा करने वाली है। इसके बाद यूपी देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो एक साथ एक करोड़ लोगों को रोजगार देगा। लॉकडाउन के दौरान गैर राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिक प्रमुख लाभार्थी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस राज्यस्तरीय आयोजन में हिस्सा लेंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com