न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / संक्रमण से एक दिन में तीन मौतें, 51 नए मरीज आए सामने

उत्तर प्रदेश के कानपुर को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में लिए है। यहां बुधवार को एक दिन में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, 51 लोग संक्रमति पाए गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 3:22:06

कानपुर / संक्रमण से एक दिन में तीन मौतें, 51 नए मरीज आए सामने

उत्तर प्रदेश के कानपुर को कोरोना वायरस ने अपने चपेट में लिए है। यहां बुधवार को एक दिन में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, 51 लोग संक्रमति पाए गए। इसके बाद अब शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 611 पहुंच गई है। वहीं संक्रमण की चपेट में आकर 23 पेशेंट अपनी जान गवां चुके हैं। 343 पेशेंट डिस्चार्ज हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं।

तीन की हुई मौत

बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को मंगलवार को हैलट अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मृतका की घर की तरफ जाने गलियों और सड़कों को सील कर दिया गया है। पूरे परिवार के सैंपल लेकर क्वारैंटाइन कराया गया है।

जूही थाना क्षेत्र के जूही इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार देर मौत हो गई थी। बुधवार को अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 52 पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने उन्हें बीते 6 जून को हैलट के कोविड-19 में भर्ती कराया था। वहीं रेलबाजार के मीरपुर में रहने वाली 57 वर्षीय की मौत हो गई। महिला को कार्डियोलॉजी से हैलट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जांच के बाद महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई थी।

दो मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद भागे वार्ड ब्वॉय

बुधवार को हैलट अस्पताल के होल्डिंग एरिया में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नर्स, वार्ड ब्वाय और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वार्ड में भर्ती तीन मरीज और उनके तीमारदार मौका देख कर बाहर निकल आए। इस घटना के बाद पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया, वार्ड के अंदर के जाने के लिए कोई राजी नहीं था। मौके पर अधीक्षक ने सभी को समझाकर शांत कराया। दोनों संक्रमित मरीजों को कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। इसके बाद पूरे होल्डिंग वार्ड को सैनिटाइज किया गया।

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते बुधवार को जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरूद्वारों को 30 जून तक बंद रखा जाएगा।

वहीं पूरे राज्य की बात करे तो कोरोना वायरस के संक्रमण में सुधार सामने आया है। बीते 24 घंटे में 277 नए मामले सामने आए। इससे पहले मंगलवार को 389 मरीज मिले थे। लेकिन 20 संक्रमितों की मौत हुई, जो अब तक सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 321 पहुंच गया है। सीएम योगी ने मौतों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है। राज्य में अब तक 11 हजार 610 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 6 हजार 971 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। इसके अलावा 98 हजार 78 प्रवासी मजदूरों की टेस्टिंग की गई, अबतक 3 हजार 185 प्रवासी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं यूपी में महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुना संक्रमित हैं।

कोरोना पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण

आगरा में 994, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 746, कानपुर नगर में 567, मेरठ में 560, गाजियाबाद में 538, लखनऊ में 482, जौनपुर में 352, फिरोजाबाद में 324, मुरादाबाद में 275, सहारनपुर में 273, बुलंदशहर में 249, वाराणसी में 248, बस्ती में 244, अलीगढ़ में 226, रामपुर में 225, अमेठी में 214, हापुड़ में 198, बाराबंकी में 187, बिजनौर में 168, सिद्धार्थनगर में 164, गाजीपुर में 167, आजमगढ़ में 161, संतकबीरनगर में 155, संभल में 153, अयोध्या में 150, गोरखपुर में 148, देवरिया में 138, मुजफ्फरनगर में 137, प्रयागराज में 133, हरदोई में 126, बागपत में 119, मथुरा में 113, कन्नौज में 112, गोण्डा में 108, बहराइच में 106, सुल्तानपुर में 105, रायबरेली में 100, इटावा में 96, मैनपुरी में 95, अम्बेडकर नगर में 94, प्रतापगढ़ में 91, महाराजगंज में 89, लखीमपुरखीरी में 82, भदोही में 76, बरेली व अमरोहा में 75-75, जालौन में 72, फतेहपुर में 69, चित्रकूट में 65, झांसी में 64, मऊ में 62, बलिया में 60, उन्नाव में 61, कुशीनगर में 57, पीलीभीत में 66, फर्रुखाबाद में 60, शाहजहांपुर और एटा में 53-53, शामली में 51, औरैय्या में 52, कौशांबी में 50, बदायूं में 48, श्रावस्ती व बलरामपुर में 47-47, हाथरस में 47, सीतापुर में 44, मिर्जापुर में 42, कानपुर देहात में 40, चंदौली में 39, बांदा में 31, कासगंज में 26, सोनभद्र व महोबा में 24-24, हमीरपुर में 15 एवं ललितपुर में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका