न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 4336 मरीज; लखनऊ में 514, गोरखपुर 267, कानपुर 261 संक्रमित

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल 4 हजार 336 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 77 की मौत हो गई। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार 242 हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 9:32:22

उत्तर प्रदेश / पिछले 24 घंटे में मिले 4336 मरीज; लखनऊ में 514, गोरखपुर 267, कानपुर 261 संक्रमित

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल 4 हजार 336 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 77 की मौत हो गई। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार 242 हुई। अकेले लखनऊ में 7 हजार 170 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कुल 2 हजार 585 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। अबतक 1,09,607 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताय कि अब तक सर्विलांस से 61081 इलाकों में 1,78,65,534 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 8,98,31,477 लोग रहते हैं । प्रदेश में अब तक 62 हजार 443 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किए जा चुके हैं। जिनकी मदद से 6,58,067 लोग लक्षणयुक्त पाए गए हैं।

वहीं अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा गया है कि प्रदेश में 75 हजार से 80 हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रतिदिन और 40 हजार से 50 हजार आरटी पीसीआर टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं। इस प्रकार लगभग 1,25, 000 टेस्ट प्रतिदिन की व्यवस्था हो सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम न हो। लखनऊ और कानपुर नगर के मामलों को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किए हैं।

वहीं विधानसभा सत्र से पहले आज से शुरू से हुए विधायक एवं विधान परिषद सदस्य के कोरोना टेस्ट सभी आवास के पास कैम्प लगाकर कराया जा रहा हैं जो कि, 19 और 20 अगस्त तक किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र को कोरोना से दूर रखने के लिए सभी विधायकों का और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। इसके लिए स्वस्थ विभाग की तरफ पांच टीमें बनाई गई है। जो तीन दिन में सभी विधायकों की जांच करेगी। सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार को शुरू हुई जांच में सबसे पहले 682 कर्मचारियों के सैम्पल लिए गए थे। जिसमे से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही सभी विधायकों की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई है। मंगलवार को करीब 80 विधायकों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से एक विधायक कोरोना संक्रमित मिले थे। बाकी बचे विधायकों की जांच अगले दो दिनों में होगी।

इन जिलों में मिले 4336 नए केस

लखनऊ में 514, गोरखपुर 267, कानपुर 261, गाजियाबाद 156, प्रयागराज, 175,वाराणसी, 148, कुशीनगर 137,बरेली 130, मुरादाबाद 103,अलीगढ़ 100, आजमगढ़ 88, गाजीपुर 87, बाराबंकी 86,जौनपुर 82, मथुरा 81, देवरिया 75, महराजगंज 74, कानपुर देहात 70, सहारनपुर 69, शाहजहांपुर 53, कौशाम्बी 51, फतेहपुर 49, लखीमपुर खीरी 47,उन्नाव 45, बहराइच 44, प्रतापगढ़, गोंडा 43-43, सोनभद्र अयोध्या 42-42, मुजफ्फरनगर, इटावा 33-33, मिर्जापुर 32,बलरामपुर 23, महोबा 13 समेत अन्य जिले शामिल हैं।

कोरोना से बीते 24 घंटों में हुई 77 मौतें

गाजियाबाद में 14, कानपुर नगर में 12, बलिया में 6, प्रयागराज में 5, वाराणसी में 3, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अयोध्या, संतकबीर नगर, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, संभाल, फिरोजाबाद, भदोही में 2-2, झांसी, जौनपुर,देवरिया, शाहजहांपुर, बस्ती,सुल्तानपुर, महाराजगंज, चंदौली, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, बलरामपुर में एक-एक की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका