न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / 502 नए मामले आए सामने, 10 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या; 257 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज सामने आए. आज 502 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 11:31:26

उत्तर प्रदेश / 502 नए मामले आए सामने, 10 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या; 257 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलता ही जा रहा है। शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ नए मरीज सामने आए. आज 502 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पास जा पहुंची है। कोरोना महामारी की चपेट में आकर प्रदेश में अभी तक 257 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 9 हजार 733 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संक्रमित

उधर उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के एक जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ संत प्रकाश गौतम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद 24 घंटे के लिए जिला अस्पताल को सील कर दिया गया है। लोगों को इलाज मिलता रहे इसके लिए इमरजेंसी सेवाएं सद्दरपुर राजकीय महामाया मेडिकल कालेज में चलेंगी। सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार ने कोरोना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएमएस गौतम की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को दोबारा तबीयत खराब होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सीएमएस को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं जिला अस्पताल से पीजीआई भेजे जाने के पहले सीएमएस का कोरोना जांच का सैम्पल लिया गया था। रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। सीएमएस को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 पंहुच गई है।

एक ही परिवार के 6 लोगों समेत 14 और लोगों में कोरोना की पुष्टि

वाराणसी में शुक्रवार को 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें बड़ी पियरी निवासी रिटायर्ड नगर निगम कर्मचारी के घर के 6 सदस्य संक्रमित हुए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इसके अलावा मुंबई,चेन्नई, सूरत और दिल्ली से लौटने वाले 6 प्रवासियों और एक पुलिसकर्मी के साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इसके बाद जिले में अब तक कुल संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 233 हो गई है। इसके पहले दिन में भी तीन माह के नवजात बच्चे समेत चार लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका