न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / सरकार की ओर से जुलाई में स्कूल खोलने की कोई तैयारी नहीं, केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार

राज्य सरकार इस मामले में केंद्र से आने वाली गाइडलाइन का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 6:41:11

राजस्थान / सरकार की ओर से जुलाई में स्कूल खोलने की कोई तैयारी नहीं, केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10 हजार की संख्या पार करके 10,128 पर पहुंच गया है। चिंता की बात अब कोरोना की तेज रफ्तार है। शुरुआत में राज्य में संक्रमितों की संख्या 78 दिनों में 5 हजार तक पहुंची। वहीं, अगले 5 हजार तक पहुंचने में इसे सिर्फ 20 दिन का वक्त लगा। देखा जाए तो करीब चार गुना रफ्तार से अब कोरोना बढ़ रहा है। राज्य के सभी 33 जिलों में संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं। ऐसे में जुलाई में स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकार का कहना है कि फिलहाल राज्य में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश है। सरकार की ओर से अभी स्कूल खोलने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। स्कूलों को लेकर ना ही कोई कमेटी बनाई गई है। राज्य सरकार इस मामले में केंद्र से आने वाली गाइडलाइन का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

हालांकि राज्य सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तिथियों की घोषणा जरूर कर दी थी। इसके बाद राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 18 जून से 30 जून तक 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा होनी है। ऐसे में प्रदेश का शिक्षा विभाग की तैयारी में जुटा हुआ है।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2163 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1754 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 577, पाली में 587, भरतपुर में 546, कोटा में 506, नागौर में 490, डूंगरपुर में 373, अजमेर में 362, झालावाड़ में 326, सीकर में 260, चित्तौड़गढ़ में 189, सिरोही में 191, टोंक में 169, जालौर में 168, भीलवाड़ा में 164, राजसमंद में 160, झुंझुनूं में 157, चूरू में 152, बीकानेर में 110, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, बाड़मेर में 105, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 82, धौलपुर में 66, दौसा में 63, बारां में 58 सवाई माधोपुर में 24, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 20 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 4 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 28 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 219 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 106 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 20, कोटा में 18, अजमेर में 9, नागौर, पाली और भरतपुर में 7-7, सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सवाई माधोपुर, सिरोही और करौली में 3-3, बारां, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा में 2-2, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 6 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ