न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोटा में 2 दिन से लापता कोरोना मरीज; अजमेर में फट सकता है कोरोना बम

कोटा में पूरे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज फिलहाल गायब है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 1:41:13

राजस्थान / कोटा में 2 दिन से लापता कोरोना मरीज; अजमेर में फट सकता है कोरोना बम

राजस्थान (Coronavirus Cases in Rajasthan) में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सुबह 204 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हजार 256 हो गई है। उधर, कोटा में पूरे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज फिलहाल गायब है। उसे न मेडिकल टीमें ढूंढ पाई, न पुलिस। गुरुवार रात की रिपोर्ट में 10 मरीज पॉजिटिव आए थे। इसी में एक 35 साल का युवक भी था, जिसने सैंपल देते वक्त सोगरिया का एड्रेस लिखाया था। रात को जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो हमेशा की तरह मेडिकल कॉलेज की रैपिड रेस्पोंस टीमों ने मरीजों को कोविड वार्ड (Covid Ward) में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस भेजना शुरू कर दिया। लेकिन उक्त युवक का मोबाइल बंद मिला। उसके एड्रेस पर ढूंढवाने का प्रयास किया, लेकिन वह बताए गए पते पर भी नहीं मिला।

अजमेर में कोरोना चेन बनने का खतरा

अजमेर जेएलएन के 2 चिकित्सक, 5 नर्सिंगकर्मी, सिपाही और नगर निगम कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी आमजन से सीधे जुड़े थे। चिकित्सा विभाग ने इन सभी को सूपर स्प्रेडर माना है। विभाग द्वारा इन सभी के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं, कोरोना चेन बनने की स्थिति में शहर में अचानक से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

आज यहां मिले मरीज

आज मिले मरीजों में बाड़मेर में 36, बीकानेर में 25, नागौर में 23, धौलपुर और पाली में 21-21, जयपुर में 17, डूंगरपुर में 13, झुंझुनू और जालौर में 11-11, कोटा में 8, उदयपुर में 4, भरतपुर, दौसा और करौली में 3-3, राजसमंद और सवाई माधोपुर में एक-एक, दूसरे राज्य से आए 3 लोग शामिल है। वहीं, आज तीन लोगों की मौत भी हुई है। इनमें भरतपुर, झुंझुनू और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति शामिल है। कुल मृतकों की संख्या 443 हो गई है।

आपको बता दे, राजस्थान में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में मिले है। वहीं मौतें भी जयपुर में सबसे ज्यादा हुई है। जयपुर में अब 3 हजार 458 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं वहीं, 163 की मौत अब तक हो चुकी है। इसके अलावा जोधपुर में 2966 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1708, पाली में 1167, उदयपुर में 756, धौलपुर में 722, कोटा में 722, नागौर में 693, डूंगरपुर में 461, अजमेर में 561, झालावाड़ में 375, सीकर में 597, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 546, टोंक में 202, जालौर में 320, भीलवाड़ा में 264, राजसमंद में 275, झुंझुनूं में 386, चूरू में 331, बीकानेर में 414, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 428 मरीज मिले हैं। वहीं, अलवर में 602, दौसा में 169, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 109, करौली में 108, हनुमानगढ़ में 80, प्रतापगढ़ में 74, श्रीगंगानगर में 59, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 51 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 130 लोग पॉजिटिव मिले।

जयपुर के अलावा बात करे तो जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12, पाली में 9, सिरोही, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 30 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत