न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / गुरुवार को 149 केस मिले, जयपुर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बीकानेर के तीन थाना क्षेत्रों में आज रात से कर्फ्यू

राजस्थान में कोरोना संक्रमण मरीजों की गिनती 22 हजार 212 हो गई है। गुरुवार को 149 कोरोना केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 3:11:55

राजस्थान / गुरुवार को 149 केस मिले, जयपुर में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, बीकानेर के तीन थाना क्षेत्रों में आज रात से कर्फ्यू

राजस्थान में कोरोना संक्रमण मरीजों की गिनती 22 हजार 212 हो गई है। गुरुवार को 149 कोरोना केस सामने आए। इनमें नागौर में 29, जयपुर में 25, अलवर में 21, अजमेर में 20, भरतपुर में 16, बीकानेर में 13, दौसा में 11, झुंझुनू में 8, बारां में 3, कोटा में 2, और टोंक में 1 संक्रमित मिला। वहीं, आज 7 की मौत भी हो गई। इनमें पाली में 3, जोधपुर में 2, नागौर और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिले। कुल मौत का आंकड़ा 489 पहुंच गया।

जयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां अब परिवार के परिवार संक्रमण के चपेट में आ रहे है। जयपुर में इस महीने 7 दिन में जितने कोरोना पॉजिटिव आए हैं उतने जून के 13 दिनों में आए थे। हाल ही में हुई शादिया और वंदे भारत अभियान को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि 1 से 7 जुलाई के बीच 296 स्थानीय और 31 विदेशी संक्रमित मिले हैं।

उधर, जोधपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यालय में सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने वाले एक प्रबंधक, हाईकोर्ट ब्रांच के दो और एनआरआई ब्रांच के तीन सहति कुल छह अफसर पॉजिटिव मिले। एसबीआई के डीजीएम सुजीत कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी के लिए आवश्यक रूप से शील्ड का उपयोग करने के साथ ही सैनिटाइजर, हैड ग्लव्स और अन्य सुरक्षा इंतजार किए गए हैं।

बीकानेर में लगातार काेविड पाॅजिटिव मिलने के बाद आखिरकार बुधवार रात जिला मजिस्ट्रेट नमित कुमार मेहता ने यहां तीन थाना क्षेत्राें में कर्फ्यू का आदेश दिया है। काेतवाली का पूरा, नयाशहर-काेटगेट के थाेड़े से हिस्से काे छाेड़ बाकी पूरे इलाके में गुरुवार रात 8 बजे के बाद से अगले आदेश तक कर्फ्यू रहेगा। गुरुवार को दिनभर बाजार खुले रहेंगे। रात 8 बजे से कर्फ्यू लागू होगा। इस दाैरान भी सुबह-शाम 6 से 9 बजे तक दूध की परमिशन वाली दुकानें। माेहल्ले की फल-सब्जी, किराने की कुछ दुकानाें काे अनुमति देकर खुला रखा जाएगा। सुबह 10 से 6 बजे के बीच घर का एक सदस्य इन दुकानाें पर जाकर जरूरत का सामान ला सकेगा।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 738 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। वहीं, सबसे ज्यादा 167 की मौत भी हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 403 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 892, पाली में 1 हजार 335, उदयपुर में 812, धौलपुर में 802, कोटा में 769, नागौर में 845, डूंगरपुर में 479, अजमेर में 670, झालावाड़ में 379, सीकर में 661, चित्तौड़गढ़ में 213, सिरोही में 624, टोंक में 212, जालौर में 503, भीलवाड़ा में 283, राजसमंद में 348, झुंझुनूं में 439, चूरू में 341, बीकानेर में 692, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 100, बाड़मेर में 541 मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 944, दौसा में 207, बारां में 74, सवाई माधोपुर में 118, करौली में 115, हनुमानगढ़ में 112, प्रतापगढ़ में 141 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 65, बूंदी में 16 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 153 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 489 लोगों की मौत हुई है। जयपुर के बाद जोधपुर में 63, भरतपुर में 40, कोटा में 26, अजमेर में 22, बीकानेर में 17, नागौर में 15, धौलपुर में 11, पाली में 15, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर में 5, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री