न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 153 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 4 की मौत; बीकानेर / और कड़ा हो सकता है कर्फ्यू

राजस्थान में रविवार को 153 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 901 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 1:48:58

राजस्थान / 153 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 4 की मौत; बीकानेर / और कड़ा हो सकता है कर्फ्यू

राजस्थान में रविवार को 153 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 901 हो गई है। आज अलवर में 42, जयपुर में 31, अजमेर में 25, कोटा में 14, सिरोही में 13, करौली में 8, बाड़मेर में 7, बूंदी और झुंझुनू में 4-4, बांसवाड़ा में 2 संक्रमित मिले। वहीं, आज 4 लोगों की मौत भी हो गई। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 507 पहुंच गया। बता दे, जयपुर में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले है। यहां अब तक 3,891 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं, इस वायरस से शहर में 173 लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा बात करे तो जोधपुर में 3 हजार 710 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 954, पाली में 1 हजार 436, उदयपुर में 866, धौलपुर में 819, कोटा में 791, नागौर में 911, डूंगरपुर में 488, अजमेर में 752, झालावाड़ में 380, सीकर में 693, चित्तौड़गढ़ में 215, सिरोही में 667, टोंक में 214, जालौर में 554, भीलवाड़ा में 289, राजसमंद में 369, झुंझुनूं में 454, चूरू में 377, बीकानेर में 862, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 104, बाड़मेर में 680 मरीज मिले हैं। वहीं, अलवर में 1 हजार 157, दौसा में 210, बारां में 76, सवाई माधोपुर में 129, करौली में 139, हनुमानगढ़ में 129, प्रतापगढ़ में 145 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 71, बूंदी में 22 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 161 लोग पॉजिटिव मिले।

उधर, जोधपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग में कहा कि काेराेना संक्रमण फैलने से रोकने काे पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में शादी समारोह और अन्य आयोजन पर विशेष मॉनिटरिंग करें। तय संख्या से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने या किसी समारोह में काेराेना पॉजिटिव के शामिल होने से फैलने वाले संक्रमण के मामलों में आयोजक पर कार्यवाही हाेगी। बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह बाेले- होम क्वारैंटाइन किए लोगों की नियमित रूप से चैकिंग करें। उल्लंघन करने पर कार्यवाही कर सरकारी सेंटर पर क्वारैंटाइन के साथ ही उन पर आपराधिक केस भी दर्ज होगा।

वहीं, बीकानेर जिला कलेक्टर नमिता मेहता ने बताया कि पॉजिटिव केस बढ़ने की मुख्य वजह सैंपल बढ़ाना है। अभी सैंपलिंग और बढ़ेंगे। इसी अनुपात में कोविड बेड भी बढ़ाए हैं। आज के पॉजिटिव रोगियों को रखने के बाद भी 300 बेड खाली हैं। शनिवार को भी कर्फ्यू एरिया में राउंड लिया है। अभी सामान लाने के लिए लोग बाइक पर घूम रहे हैं। आसपास की दुकानों से दूध, सामान ला रहे हैं। पैदल ला सकते हैं या दुकानदार होम डिलीवरी कर सकते हैं। ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही बंद होगी।

सख्त कर्फ्यू और ज्यादा सैंपलिंग दोनों का मकसद है छिपे रोगी बाहर लाना और कोविड चेन तोड़ना। यह सभी के सहयोग से संभव होगा। लोग सतर्क रहें। किसी भी हाल में इमरजेंसी और जरूरत के सामान लाने के अलावा बाहर न निकलें।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 507 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर के अलावा जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 27, अजमेर में 24, बीकानेर में 18, नागौर में 16, धौलपुर में 11, पाली में 15, सिरोही और सवाई माधोपुर में 8-8, सीकर में 7, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री