न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सुबह मिले 127 नए मरीज, 9 लोगों की हुई मौत; बीकानेर / निजी बैक के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 221 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 12:57:37

राजस्थान / आज सुबह मिले 127 नए मरीज, 9 लोगों की हुई मौत; बीकानेर / निजी बैक के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार सुबह कोरोना के 127 नए मरीज सामने आए। इनमें अलवर में 38, धौलपुर में 30, जयपुर में 13, कोटा में 12, सीकर में 10, अजमेर में 5, उदयपुर में 4, बीकानेर और झुंझुनू में 3-3, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। दूसरे राज्य से आए 4 लोगों भी संक्रमित मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16787 पहुंच गया। वहीं, 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर और जोधपुर में 3-3, अजमेर, पाली और राज्य में बाहर से आए 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। कुल मौत का आंकड़ा 389 पहुंच गया।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 221 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 652 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 480, पाली में 1 हजार 65, उदयपुर में 681, कोटा में 626, नागौर में 618, डूंगरपुर में 429, अजमेर में 489, झालावाड़ में 375, सीकर में 507, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 437, टोंक में 200, जालौर में 273, भीलवाड़ा में 245, राजसमंद में 227, झुंझुनूं में 333, चूरू में 291, बीकानेर में 245, जैसलमेर में 120 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 94, बाड़मेर में 267, मरीज मिले हैं। उधर, धौलपुर में 585, अलवर में 445, दौसा में 129, बारां में 65, सवाई माधोपुर में 94, करौली में 90, हनुमानगढ़ में 60, प्रतापगढ़ में 15, श्रीगंगानगर में 53, बूंदी में 14 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 104 लोग पॉजिटिव मिले।

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना से हो रही मौतों को निरंतर कम करते हुए न्यूनतम स्तर पर लाना हमारा लक्ष्य है। कोरोना की अधिक से अधिक जांच के लिए प्रदेश में जल्द ही एंटीजन टेस्ट शुरू होंगे। यदि एंटीजन टेस्ट सही पाया जाता है तो इससे जांच का दायरा बढ़ाने और शीघ्र रिपोर्ट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बता दे, राजस्थान में कोरोना से अब तक 389 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 155 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 43, भरतपुर में 31, कोटा में 22, अजमेर में 16, नागौर में 12, बीकानेर में 13, पाली में 9, सवाई माधोपुर, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा, अलवर और सिरोही में 5-5, धौलपुर, करौली और बारां में 4-4, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, चूरू, बाड़मेर, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 24 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

दूरी के मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बसें

वहीं, शुक्रवार काे रोडवेज सीएमडी नवीन जैन की अध्यक्षता में जोनल मैनेजर साथ हुई मीटिंग में फैसला लिया गया है कि अब तीन-चार दिनों में लंबी दूरी के मार्गों पर रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। जयपुर-हिसार, अजमेर-भिवाड़ी, अजमेर-गुडगांव, जयपुर-अहमदाबाद, भीलवाडा-सूरत वाया बड़ौदा, भीलवाडा-अहमदाबाद, जोधपुर-अहमदाबाद, जैसलमेर-अहमदाबाद, सिरोही-अहमदाबाद, बांसवडा-सूरत, बांसवाडा-अहमदाबाद, राजसमन्द- सूरत, उदयपुर-अहमदाबाद, सलुम्बर-अहमदाबाद, सांगवाडा-अहमदाबाद के लिए एक्सप्रेस बस सेवा और जयपुर-अहमदाबाद मार्ग पर सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू की जाएगी।

अजमेर में युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, कराई कोरोना जांच

अजमेर शहर के नवाब का बेड़ा इलाके में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। नवाब का बेड़ा इलाका कोरोना हॉटस्पॉट है। जिसके चलते शव कोरोना टेस्ट करवाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार होगा।

निजी बैक के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

उधर, बीकानेर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी बैक के 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे बैंक में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी की जांच करवाई गई थी। चिंता की बात ये है कि बैंक के सभी कर्मचारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। पॉजिटिव आने का मतलब यह है कि इन्फेक्शन की चपेट में आए इन्हे चार-पांच दिन से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में इन सभी के परिवार की भी जांच की जाएगी। साथ ही बैंक में आए लोगों को ट्रेंस करके उनकी जांच कराई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री