न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 78 नए केस; कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 12772, अब तक 294 की हुई मौत

जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में ड्यूटी कर रहा एक टीटीई संक्रमित निकल गया। वह सैंपल देकर ड्यूटी करता रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 12:34:53

राजस्थान / आज मिले 78 नए केस; कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 12772, अब तक 294 की हुई मौत

राजस्थान में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 78 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में 9, श्रीगंगानगर में 5, सवाई माधोपुर में 5, अजमेर में 4, भरतपुर और कोटा में 2-2, दौसा, नागौर, टोंक और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार 772 पहुंच गया। वहीं, राज्य में बाहर से आए 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक कुल 294 की जान गई है। आज सुबह कोरोना से 65 मरीज रिकवर हुए। 55 को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में कुल 2 हजार 847 एक्टिव केस बचे हैं। यानी कुल संक्रमितों का यह सिर्फ 22% है।

वहीं, जोधपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में ड्यूटी कर रहा एक टीटीई संक्रमित निकल गया। वह सैंपल देकर ड्यूटी करता रहा। अब उसे बोरानाडा केयर सेंटर में भर्ती किया गया है तो उसके पांच साथी टीटीई को जयपुर में क्वारेंटाइन किया गया है।

जयुपर में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पांच से छह दिन में भी नहीं आ रही है जिसकी वजह से लोगों को भय का माहौल है. ऐसा ही एक मामला आया है महावीर नगर का। यहां दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास यूनिक सांगी अपार्टमेंट में एक परिवार के दो लोग पॉजिटिव आए। चिकित्सा विभाग की टीम आई और 11 जून को सुबह करीब 10 बजे 9 लोगों के सैंपल ले गई। परिजन ने भी सावधानी रखी और घर के ही अंदर रहे। महज 8 घंटे में रिपोर्ट देने का दम भरने वाले विभाग ने दो दिन तक रिपोर्ट नहीं बताई तो परिजन परेशान हो गए। 14 जून को परिजनों ने एप्रोच लगाकर रिपोर्ट पूछी तो उन्हें फोन पर ही निगेटिव होने की जानकारी दी गई। अभी तक विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सोसायटी में निकलने से पहले उनसे रिपोर्ट मांगी जा रही है और वे दे नहीं पा रहे हैं।

सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 563 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 228 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार , पाली में 763, उदयपुर में 603, कोटा में 547, नागौर में 553, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 428, झालावाड़ में 342, सीकर में 376, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 298, टोंक में 181, जालौर में 193, भीलवाड़ा में 190, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 236, चूरू में 189, बीकानेर में 130, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 133, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 271, धौलपुर में 154, दौसा में 88, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 42, हनुमानगढ़ में 36, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 25, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।

294 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 133 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 20 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री