न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / अब अस्पतालों में काम करने वाले वॉरियर्स चपेट में; मुहाना का सब्जी व्यापारी व ब्यूटी पार्लर में 2 महिलाएं और एक ऑटो चालक संक्रमित

जयपुर के 27 है वहीं 4 लोगों की मौत भी हुई है। बढ़ते पॉजिटिव केस में हैल्थ वॉरियर्स का आना जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 10:18:22

जयपुर / अब अस्पतालों में काम करने वाले वॉरियर्स चपेट में; मुहाना का सब्जी व्यापारी व ब्यूटी पार्लर में 2 महिलाएं और एक ऑटो चालक संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां, अब तक संक्रमण के 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। शनिवार को राज्य में 333 मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 27 है वहीं 4 लोगों की मौत भी हुई है। बढ़ते पॉजिटिव केस में हैल्थ वॉरियर्स का आना जारी है। शनिवार को एसएमएस और जेके लोन अस्पताल में काम कर रहे तीन लोगों में कोरोना पॉजिटिव आया है। इनमें माइक्रोबायोलॉजी लैब की डॉक्टर, एक रेजिडेंट और जेके लोन अस्पताल का वार्ड बॉय है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग से अब तक 8 से अधिक स्टाफ पॉजिटिव आ चुका है। जयपुर में अब तक कोरोना के 2507 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है। वहीं, 127 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

यहां से आए पॉजिटिव

सोडाला, शास्त्रीनगर, जोबनेर हाउस, आदर्श नगर, जयसिंहपुरा से एक-एक ज्योति नगर से दो, बरकत नगर गली नं. 2 से एक, हथोड़ी फोर्ट से चार, ब्रह्मपुरी, प्रतापनगर, जमवारामगढ़, चांदपोल, खो-नागोरियान, जयंती मार्केट, संजय नगर भाटटा बस्ती, विवेक विहार, एसबी विहार कॉलोनी, किशनपोल, मोहल्ला बिलोचिया दिल्ली बायपास से एक और एसएमएस से दो जनों में पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके अलावा दो जने ऐसे हैं, जिनका एड्रेस सही नहीं है। अब पुलिस विभाग को इनकी सूचना दी जाएगी।

मुहाना का सब्जी व्यापारी व ब्यूटी पार्लर में 2 महिलाएं व ऑटो चालक पॉजिटिव

कोरोना सुपर स्प्रेडर की जांच में शनिवार को आदर्श नगर निवासी मुहाना मंडी में सब्जी व्यापारी और वैशालीनगर में ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके साथ ही एमआई रोड पर एक ऑटो चालक भी कोरोनासंक्रमित आया है। कोरोना सुपर स्प्रेडर की जांच में 24 घंटे में 4 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने से परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मुहाना सब्जी मंडी में व्यापारी बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में था।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 507 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 198 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 937, पाली में 749, उदयपुर में 600, कोटा में 544, नागौर में 538, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 415, झालावाड़ में 342, सीकर में 364, चित्तौड़गढ़ में 199, सिरोही में 279, टोंक में 180, जालौर में 193, भीलवाड़ा में 187, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 214, चूरू में 187, बीकानेर में 121, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 122, मरीज मिले हैं।

अलवर में 250, धौलपुर में 110, दौसा में 83, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 55, करौली में 39, हनुमानगढ़ में 34, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 20, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 60 लोग पॉजिटिव मिले।

282 लोगों की मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 127 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12, भरतपुर में 15, नागौर में 8, पाली में 7, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 18 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका