न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 122 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 13,338; भरतपुर/ कोरोना लक्षण होने के बावजूद अस्पताल से बिना सैंपल लिए लौटाया, हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 12:50:38

राजस्थान / आज मिले 122 नए मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 13,338; भरतपुर/ कोरोना लक्षण होने के बावजूद अस्पताल से बिना सैंपल लिए लौटाया, हुई मौत

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आज बुधवार को कोरोना संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 28, पाली में 25, चूरू में 16, जयपुर और झुंझुनू में 14-14, नागौर में 13, सिरोही में 3, अजमेर और अलवर में दो-दो, दौसा, डूंगरपुर और झालावाड़ में एक-एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 13 हजार 338 तक पहुंच गई है। वहीं आज जयपुर में एक मौत भी हुई है इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 309 हो गई है। इससे पहले राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 235 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 69, जयपुर में 41, उदयपुर में 20 जोधपुर में 18, अलवर में 13, सीकर में 11, पाली और झुंझुनू में 10-10, दौसा में 7, बीकानेर और टोंक में 6-6, भीलवाड़ा और सिरोही में 4-4। झालावाड़ में 3, राजसमंद, जालौर और डूंगरपुर में 2-2, नगौर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर और अजमेर में एक-एक सक्रमित मिला। राज्य में बाहर से आए 2 व्यक्ति भी संक्रमित मिले। वहीं, 7 की मौत हो गई। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सिरोही में एक-एक मौत हुई।

भरतपुर/ कोरोना लक्षण होने के बावजूद अस्पताल से बिना सैंपल लिए लौटाया

उधर भरतपुर में कोरोना मरीजों को मिलना जारी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, भरतपुर में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर यहां इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले 53 वर्षीय बुजुर्ग शनिवार को जांच करवाने आरबीएम अस्पताल गए थे। लेकिन, वहां से उन्हें बिना सैंपल लिए घर पर भेज दिया। रात में उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। रविवार सुबह परिजन उसे बी-नारायण गेट स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव को घर ले आए थे। लेकिन, किसी ने कोरोना से मृत्यु बताते हुए पुलिस और प्रशासन को शिकायत कर दी। इसके बाद शव को अस्पताल में मोर्चरी में रखवाने के साथ ही उसका सैंपल लिया गया। मंगलवार को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकला।

राज्य में अब तक कुल 6 लाख 22 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 13 हजार 338 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 10 हजार 125 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 10 हजार 34 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2 हजार 904 एक्टिव केस ही बचे हैं।

सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 630 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 266 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 97, पाली में 844, उदयपुर में 624, कोटा में 548, नागौर में 568, डूंगरपुर में 391, अजमेर में 432, झालावाड़ में 346, सीकर में 406, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 315, टोंक में 187, जालौर में 204, भीलवाड़ा में 196, राजसमंद में 168, झुंझुनूं में 260, चूरू में 208, बीकानेर में 138, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 144, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 315, धौलपुर में 188, दौसा में 96, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 45, हनुमानगढ़ में 43, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 26, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 68 लोग पॉजिटिव मिले।

309 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 139 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 28, भरतपुर में 19, कोटा में 18, अजमेर में 12, नागौर में 10, पाली में 8, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां में 4, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, धौलपुर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री