न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 326 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 13542; अब तक 313 लोगों की हुई मौत

राजस्थान का कोरोना एपिसेंटर बने भरतपुर में बुधवार को 29 केस और सामने आ गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 1 हजार 126 हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 10:23:11

राजस्थान / 326 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 13542;  अब तक 313 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 326 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 60, धौलपुर में 55, जोधपुर में 35, पाली में 34, भरतपुर में 29, चूरू में 17, झुंझुनू में 15, नागौर में 16, बाड़मेर में 12, बीकानेर में 8, अजमेर में 6, उदयपुर, गंगानगर और भीलवाड़ा में 5-5, सीकर में 4, सवाई माधोपुर और सिरोही में 3-3, हनुमानगढ़, दौसा और अलवर में 2-2, कोटा, करौली, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और झालावाड़ में एक-एक संक्रमित मिला। साथ ही दूसरे राज्य से आए 3 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले। राज्य में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार 542 पहुंच गया है। वहीं, 5 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 3, भरतपुर और धौलपुर में एक-एक पॉजिटिव मिला। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 313 पहुंच गया।

भरतपुर में 1100 से ज्यादा हुए मरीज

राजस्थान का कोरोना एपिसेंटर बने भरतपुर में बुधवार को 29 केस और सामने आ गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 1 हजार 126 हो गए हैं। बुधवार को जो 29 केस सामने आए हैं उनमें 17 मरीज कामां के, 10 मरीज कुम्हेर के तथा एक मरीज भरतपुर के पास गांव लोधे के नगला का और एक मरीज भरतपुर शहर का है। जिले में कोरोना से अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की रिकवरी रेट 75 प्रतिशत से अभी भी भरतपुर काफी पीछे है। जिले में कोरोना के 1126 पॉजिटिव केस निकल चुके हैं, लेकिन उनकी रिकवरी रेट करीब 50 प्रतिशत ही है क्योंकि अभी तक 554 लोग ही पॉजिटिव से निगेटिव होकर डिस्चार्ज हुए हैं। भरतपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने के साथ ही लोगों में जांच कराने की खुद की ललक बढ़ गई है। लोग बिना लक्षण के भी कोरोना की जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में कोरोना की जांच बेवजह कराने वालों पर लगाम लगाना शुरू कर दिया है। आरबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ नवदीप सैनी ने बताया कि कोरोना की जांच अब लक्षण आने पर या हॉट स्पॉट यात्रा और पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की होगी।

मंगलवार को मिले थे 235 मरीज

इससे पहले राजस्थान में मंगलवार को राज्य में कोरोना के 235 नए पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें भरतपुर में 69, जयपुर में 41, उदयपुर में 20 जोधपुर में 18, अलवर में 13, सीकर में 11, पाली और झुंझुनू में 10-10, दौसा में 7, बीकानेर और टोंक में 6-6, भीलवाड़ा और सिरोही में 4-4, झालावाड़ में 3, राजसमंद, जालौर और डूंगरपुर में 2-2, नगौर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर और अजमेर में 1-1 सक्रमित मिला। राज्य में बाहर से आए 2 व्यक्ति भी संक्रमित मिले। वहीं, 7 की मौत हो गई। इनमें अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, नागौर और सिरोही में 1-1 मौत हुई।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 676 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 301 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 126, पाली में 853, उदयपुर में 629, कोटा में 549, नागौर में 571, डूंगरपुर में 391, अजमेर में 436, झालावाड़ में 346, सीकर में 410, चित्तौड़गढ़ में 202, सिरोही में 315, टोंक में 187, जालौर में 204, भीलवाड़ा में 201, राजसमंद में 168, झुंझुनूं में 261, चूरू में 209, बीकानेर में 146, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 156, मरीज मिले हैं। अलवर में 315, धौलपुर में 243, दौसा में 97, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 66, करौली में 46, हनुमानगढ़ में 45, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 31, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 69 लोग पॉजिटिव मिले।

अब तक 313 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 313 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 141 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 28, भरतपुर में 20, कोटा में 18, अजमेर में 12, नागौर में 10, पाली में 8, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां में 4, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री