न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर में कोरोना की रफ्तार / कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार, दस दिन में 11 लोगों की हुई मौत

राज्य के भरतपुर में अनलॉक-1 की शुरुआत के ही कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लग गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 7:05:31

भरतपुर में कोरोना की रफ्तार / कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार, दस दिन में 11 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 78 नए मरीज सामने आए। इनमें जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में 9, श्रीगंगानगर में 5, सवाई माधोपुर में 5, अजमेर में 4, भरतपुर और कोटा में 2-2, दौसा, नागौर, टोंक और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार 772 पहुंच गया। वहीं, राज्य के भरतपुर में अनलॉक-1 की शुरुआत के ही कोरोना संक्रमण भी तेजी से बढ़ने लग गया। यहां 27 मई तक सिर्फ 153 केस थे। जो सोमवार को 2 नए पॉजिटिव मिलने के बाद 1 हजार पर पहुंच गया है। ये आंकड़ा भरतपुर ने सिर्फ 19 दिन में पूरा किया। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या में भरतपुर राज्य में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। कुल 1000 संक्रमितों में से फिलहाल 442 रिकवर हो चुके हैं। इनमें से 442 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिसके बाद 541 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं, भरतपुर में 5 मई तक 6 लोगों की मौत हुई थी। जो आंकड़ा अब 17 पर पहुंच गया है।

ऐसे बढ़े मामले

बता दे, 2 अप्रैल को भरतपुर में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। यह संख्या 29 अप्रैल तक 111 पर पहुंच गई। इसके बाद जिले में संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई। 27 मई तक 153 ही पहुंची। इसके बाद 29 मई को शहर में बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ। इस दिन 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। सिर्फ 9 दिनों में 5 जून को कुल संक्रमितों की संख्या 524 पहुंच गई। अब सिर्फ 10 दिन में 15 जून को 1 हजार पहुंच गया।

भरतपुर में मरने वालों में पथैना में 55 वर्षीय महिला, हिसामडा की 20 वर्षीय महिला, मिलस्वां का 21 वर्षीय युवक, हलैना का 67 वर्षीय व्यक्ति, नमक कटरा की 67 वर्षीय महिला, अनाह गेट का 78 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा गेट का 45 वर्षीय व्यक्ति, गोपालगढ़ मोहल्ला की 54 वर्षीय महिला, कसाई गली कुबेर गेट की 55 वर्षीय महिला, तूफानी मोहल्ला का 35 वर्षीय युवक, प्रताप कॉलोनी का 70 वर्षीय व्यक्ति, भूतोली की 18 वर्षीय युवती, पीरनगर का 55 वर्षीय व्यक्ति, संजय नगर का 56 वर्षीय व्यक्ति,। पत्थर की टाल कुम्हेर गेट की 57 वर्षीय महिला, लक्ष्मण मंदिर भरतपुर का 64 वर्षीय व्यक्ति, नदिया मोहल्ला की 22 वर्षीय महिला शामिल है।

राजस्थान के सभी 33 जिलों में पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 563 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 228 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार , पाली में 763, उदयपुर में 603, कोटा में 547, नागौर में 553, डूंगरपुर में 388, अजमेर में 428, झालावाड़ में 342, सीकर में 376, चित्तौड़गढ़ में 201, सिरोही में 298, टोंक में 181, जालौर में 193, भीलवाड़ा में 190, राजसमंद में 166, झुंझुनूं में 236, चूरू में 189, बीकानेर में 130, जैसलमेर में 95 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 133, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 271, धौलपुर में 154, दौसा में 88, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 63, करौली में 42, हनुमानगढ़ में 36, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 25, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 64 लोग पॉजिटिव मिले।

294 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 133 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12, नागौर में 8, पाली में 8, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, गंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 20 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री