न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज मिले 234 नए मरीज, 4 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमित 20922; अजमेर / शादी में शामिल 37 लोग निकले कोरोना संक्रमित

27 जून को अजमेर जिले में ब्यावर के सूरजपोल गेट क्षेत्र में हुई शादी में शामिल 37 घराती-बाराती कोरोना संक्रमित हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 11:46:11

राजस्थान / आज मिले  234 नए मरीज, 4 लोगों की हुई मौत, कुल संक्रमित 20922; अजमेर /  शादी में शामिल 37 लोग निकले कोरोना संक्रमित

राजस्थान में सोमवार को 524 नए मामले सामने आए। वहीं, मंगलवार सुबह 234 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 20 हजार 922 हो गई है। वहीं 4 लोगों की मौत भी हो गई। आज जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22, सिरोही में 19, जालौर में 9, बाड़मेर में 8, कोटा में 5, गंगानगर में 3, भीलवाड़ा, चूरू, झुंझुनू, सीकर और उदयपुर में 2-2, जैसलमेर और दूसरे राज्य से आए 1-1 संक्रमित मिले। आज हुई मौतों को मिलाकार राज्य में कुल 465 लोगों की मौत हो गई है।

अजमेर में शादी में शामिल 37 लोग निकले कोरोना संक्रमित

27 जून को अजमेर जिले में ब्यावर के सूरजपोल गेट क्षेत्र में हुई शादी में शामिल 37 घराती-बाराती कोरोना संक्रमित हो गए है। समाराेह में ब्यावर, अजमेर, पुष्कर अाैर बोरुंदा से लाेग शामिल हुए थे। शादी में गीत गाने वाली महिलाएं, दूल्हे के दामाद, दाेस्त, मायरा भरने अाए मामा के परिजन पॉजिटिव मिल चुके हैं। पुष्कर में 5 भाइयों के परिवार के 14 लाेग संक्रमित मिले हैं, ये सभी शादी में गए थे।

कोटा में 10 दिन में इन लोगों ने बढ़ाई शहर की चिंता

चौपाटी जूस सेंटर का कर्मचारी

चाैपाटी स्थित एक जूस सेंटर का कर्मचारी पाॅजिटिव मिलने के बाद खासा हड़कंप मचा। यहां आने वाले चार लाेग संक्रमित मिले। एक पड़ाेसी दुकानदार व एक दुकान मालिक की पत्नी पाॅजिटिव मिली थी।

गुमानपुरा मोबाइल शॉप कर्मचारी

गुमानपुरा के सेंट्रल स्क्वाॅयर माॅल में माेबाइल शाॅप का एक कर्मचारी पाॅजिटिव अाया, जिससे अब तक 6 लाेगाें में संक्रमण की बात सामने अा चुकी है।

साड़ी शॉप की महिला कर्मचारी

दो दिन पहले तीन बत्ती स्थित एक साड़ी सेंटर पर काम करने वाली महिला संक्रमित पाई गई, जहां का एक और कर्मचारी रविवार को पॉजिटिव आया है।

सर्विस सेंटर का कर्मचारी

वल्लभनगर के सैमसंग सर्विस सेंटर का एक कर्मचारी पॉजिटिव मिला, जो करीब दो दिन तक गायब भी रहा था। यहां का एक ड्राइवर भी बाद में पॉजिटिव आया था। इसके अलावा एरोड्रम स्थित एक कंपनी की कर्मचारी पॉजिटिव पाई गई थी। यहां से जुड़े लोगों में से एक और पॉजिटिव मिला था।

कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर फोकस करेगी गहलोत सरकार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे। गहलोत ने कहा कि आम लोगों को यह समझाना होगा कि कोरोना के संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में इस वैश्विक महामारी के अधिक गंभीर रूप में सामने आने की आशंका जाहिर की है।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 597 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 134 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 834, पाली में 1 हजार 294, उदयपुर में 794, धौलपुर में 779, कोटा में 750, नागौर में 781, डूंगरपुर में 469, अजमेर में 627, झालावाड़ में 378, सीकर में 635, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 609, टोंक में 208, जालौर में 459, भीलवाड़ा में 272, राजसमंद में 319, झुंझुनूं में 412, चूरू में 338, बीकानेर में 547, जैसलमेर में 130 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 475 मरीज मिले हैं।

इसके अलावा, अलवर में 794, दौसा में 182, बारां में 71, सवाई माधोपुर में 113, करौली में 113, हनुमानगढ़ में 87, प्रतापगढ़ में 139 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 63, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 140 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 465 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 164 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 60, भरतपुर में 40, कोटा में 24, अजमेर में 21, बीकानेर में 17, नागौर में 14, धौलपुर में 11, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?