राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को खबर लिखने तक राज्य में 143 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 26 हजार 580 पर पहुंच गया है। आज बीकानेर में 46, अलवर में 45, जयपुर में 30, झुंझुनू में 12, नागौर में 5, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, करौली, बूंदी और दूसरे राज्यों आए 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं, चार लोगों की मौत भी हुई है। इनमें जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर और राज्य के बाहर से आए एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 26 हजार 580 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 19 हजार 587 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 19 हजार 37 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6 हजार 459 एक्टिव केस ही बचे हैं।
बता दे, राजस्थान में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले जयपुर से सामने आए है। यहां मरीजों की संख्या 4 हजार 129(2 इटली के नागरिक)हो गई है, वहीं, जयपुर में मौतें भी ज्यादा हुई है। यहां, 179 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके अलावा बात करे तो जोधपुर में 4 हजार 270 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 2 हजार 4, पाली में 1 हजार 692, उदयपुर में 916, धौलपुर में 877, कोटा में 890, नागौर में 1006, डूंगरपुर में 496, अजमेर में 831, झालावाड़ में 385, सीकर में 716, चित्तौड़गढ़ में 216, सिरोही में 700, टोंक में 218, जालौर में 721, भीलवाड़ा में 309, राजसमंद में 411, झुंझुनूं में 483, चूरू में 453, बीकानेर में 1 हजार 112, जैसलमेर में 134 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 107, बाड़मेर में 766, मरीज मिले हैं। इसके अलावा, अलवर में 1 हजार 497, दौसा में 227, बारां में 77, सवाई माधोपुर में 137, करौली में 161, हनुमानगढ़ में 142, प्रतापगढ़ में 152 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 92, बूंदी में 31 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 168 लोग पॉजिटिव मिले।
बता दे, बुधवार को राज्य में कोरोना के 866 नए केस सामने आए थे। इनमें जोधपुर में 171, अलवर में 164, पाली में 138, जयपुर में 95, नागौर में 53, अजमेर में 41, कोटा में 33, बाड़मेर में 24, सिरोही में 22, राजसमंद में 19, झुंझुनू में 12, जालौर और चूरू में 11-11, भीलवाड़ा और भरतपुर में 9-9, सीकर में 7, गंगानगर में 6, उदयपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर और बीकानेर में 5-5, टोंक में 4, करौली, हनुमानगढ़ और दौसा में 3-3, जैसलमेर और डूंगरपुर में 2-2, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और बारां में एक-एक लोग संक्रमित मिले। वहीं, 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और झुंझुनू में एक-एक की मौत हो गई।
बता दे, राजस्थान में कोरोना से 530 लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर के अलावा जोधपुर में 65, भरतपुर में 43, कोटा में 27, अजमेर में 26, बीकानेर में 18, नागौर में 18, धौलपुर में 13, पाली में 15, सवाई माधोपुर में 9, उदयपुर, अलवर और सिरोही में 8-8, सीकर में 7, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, करौली और बाड़मेर में 5-5, झुंझुनू और बारां में 4-4, राजसमंद, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 34 व्यक्ति की भी मौत हुई है।














