न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 644 नए मरीज सामने आए, 7 की मौत; कुल संक्रमित 24392

राजस्थान में रविवार को 644 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24392 हो गई है। आज 7 लोगों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Jul 2020 10:55:11

राजस्थान / 644 नए मरीज सामने आए, 7 की मौत; कुल संक्रमित 24392

राजस्थान में रविवार को 644 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24392 हो गई है। आज 7 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ कुल मौतों का आंकड़ा 510 पहुंच गया। आज मिलने वाले मरीजों की बात करे तो जोधपुर में 156, अलवर में 93, पाली में 70 जयपुर में 53, अजमेर में 33, बीकानेर में 31, जालौर में 30, कोटा में 28, बाड़मेर में 24, धौलपुर में 18, सिरोही और भरतपुर में 17-17, नागौर में 16, सीकर में 11, करौली में 9, चूरू में 8, उदयपुर, बूंदी और झुंझुनू में 4-4, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, दौसा और बांसवाड़ा में 2-2, राजसमंद, गंगानगर, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 6 भी संक्रमित मिले। वहीं, मौतों की बात करे तो नगाौर में 3, जयपुर, उदयपुर, सिरोही और टोंक में 1-1 की मौत हो गई।

उधर, जोधपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग में कहा कि काेराेना संक्रमण फैलने से रोकने काे पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में शादी समारोह और अन्य आयोजन पर विशेष मॉनिटरिंग करें। तय संख्या से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने या किसी समारोह में काेराेना पॉजिटिव के शामिल होने से फैलने वाले संक्रमण के मामलों में आयोजक पर कार्यवाही हाेगी। बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह बाेले- होम क्वारैंटाइन किए लोगों की नियमित रूप से चैकिंग करें। उल्लंघन करने पर कार्यवाही कर सरकारी सेंटर पर क्वारैंटाइन के साथ ही उन पर आपराधिक केस भी दर्ज होगा।

वहीं, बीकानेर जिला कलेक्टर नमिता मेहता ने बताया कि पॉजिटिव केस बढ़ने की मुख्य वजह सैंपल बढ़ाना है। अभी सैंपलिंग और बढ़ेंगे। इसी अनुपात में कोविड बेड भी बढ़ाए हैं। आज के पॉजिटिव रोगियों को रखने के बाद भी 300 बेड खाली हैं। शनिवार को भी कर्फ्यू एरिया में राउंड लिया है। अभी सामान लाने के लिए लोग बाइक पर घूम रहे हैं। आसपास की दुकानों से दूध, सामान ला रहे हैं। पैदल ला सकते हैं या दुकानदार होम डिलीवरी कर सकते हैं। ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही बंद होगी। सख्त कर्फ्यू और ज्यादा सैंपलिंग दोनों का मकसद है छिपे रोगी बाहर लाना और कोविड चेन तोड़ना। यह सभी के सहयोग से संभव होगा। लोग सतर्क रहें। किसी भी हाल में इमरजेंसी और जरूरत के सामान लाने के अलावा बाहर न निकलें।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 913 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 3 हजार 866 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 971, पाली में 1 हजार 506, उदयपुर में 870, धौलपुर में 837, कोटा में 805, नागौर में 927, डूंगरपुर में 489, अजमेर में 760, झालावाड़ में 380, सीकर में 704, चित्तौड़गढ़ में 215, सिरोही में 671, टोंक में 214, जालौर में 584, भीलवाड़ा में 290, राजसमंद में 370, झुंझुनूं में 454, चूरू में 385, बीकानेर में 893, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 104, बाड़मेर में 697, मरीज मिले हैं।

इसके अलावा, अलवर में 1 हजार 208, दौसा में 212, बारां में 76, सवाई माधोपुर में 131, करौली में 140, हनुमानगढ़ में 129, प्रतापगढ़ में 147 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 72, बूंदी में 22 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 54 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 164 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 510 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 173 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 27, अजमेर में 24, बीकानेर में 18, नागौर में 18, धौलपुर में 11, पाली में 15, सिरोही और सवाई माधोपुर में 8-8, उदयपुर और सीकर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, टोंक, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद और प्रतापगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री