न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 204 नए मरीज सामने आए, 19000 के पार हुआ कुल संक्रमितों का आंकड़ा; अब तक 443 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सुबह 204 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19256 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 1:31:48

राजस्थान / 204 नए मरीज सामने आए, 19000 के पार हुआ कुल संक्रमितों का आंकड़ा; अब तक 443 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार सुबह 204 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 हजार 256 हो गई है। आज मिले मरीजों में बाड़मेर में 36, बीकानेर में 25, नागौर में 23, धौलपुर और पाली में 21-21, जयपुर में 17, डूंगरपुर में 13, झुंझुनू और जालौर में 11-11, कोटा में 8, उदयपुर में 4, भरतपुर, दौसा और करौली में 3-3, राजसमंद और सवाई माधोपुर में एक-एक, दूसरे राज्य से आए 3 लोग शामिल है। वहीं, आज तीन लोगों की मौत भी हुई है। इनमें भरतपुर, झुंझुनू और दूसरे राज्य से आए एक-एक व्यक्ति शामिल है। कुल मृतकों की संख्या 443 हो गई है।

2 दिन से लापता कोरोना मरीज

उधर, कोटा में पूरे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज फिलहाल गायब है। उसे न मेडिकल टीमें ढूंढ पाई, न पुलिस। गुरुवार रात की रिपोर्ट में 10 मरीज पॉजिटिव आए थे। इसी में एक 35 साल का युवक भी था, जिसने सैंपल देते वक्त सोगरिया का एड्रेस लिखाया था। रात को जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो हमेशा की तरह मेडिकल कॉलेज की रैपिड रेस्पोंस टीमों ने मरीजों को कोविड वार्ड (Covid Ward) में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस भेजना शुरू कर दिया। लेकिन उक्त युवक का मोबाइल बंद मिला। उसके एड्रेस पर ढूंढवाने का प्रयास किया, लेकिन वह बताए गए पते पर भी नहीं मिला।

अजमेर में कोरोना चेन बनने का खतरा

अजमेर जेएलएन के 2 चिकित्सक, 5 नर्सिंगकर्मी, सिपाही और नगर निगम कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी आमजन से सीधे जुड़े थे। चिकित्सा विभाग ने इन सभी को सूपर स्प्रेडर माना है। विभाग द्वारा इन सभी के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं, कोरोना चेन बनने की स्थिति में शहर में अचानक से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

आपको बता दे, राजस्थान में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में मिले है। वहीं मौतें भी जयपुर में सबसे ज्यादा हुई है। जयपुर में अब 3 हजार 458 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं वहीं, 163 की मौत अब तक हो चुकी है। इसके अलावा जोधपुर में 2966 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1708, पाली में 1167, उदयपुर में 756, धौलपुर में 722, कोटा में 722, नागौर में 693, डूंगरपुर में 461, अजमेर में 561, झालावाड़ में 375, सीकर में 597, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 546, टोंक में 202, जालौर में 320, भीलवाड़ा में 264, राजसमंद में 275, झुंझुनूं में 386, चूरू में 331, बीकानेर में 414, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 428 मरीज मिले हैं। वहीं, अलवर में 602, दौसा में 169, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 109, करौली में 108, हनुमानगढ़ में 80, प्रतापगढ़ में 74, श्रीगंगानगर में 59, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 51 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 130 लोग पॉजिटिव मिले।

जयपुर के अलावा बात करे तो जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12, पाली में 9, सिरोही, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में दो-दो, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 30 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री