राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 390 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 57, जयपुर में 51, भरतपुर में 34, प्रतापगढ़ और कोटा में 32-32, सीकर में 30, बीकानेर में 28, सिरोही में 24, अजमेर में 21, दौसा में 20, उदयपुर में 17, नागौर में 13, हनुमानगढ़ में 7, राजसमंद में 7, अलवर में 4, झुंझुनू और चूरू में 3-3, सवाई माधोपुर और बाड़मेर में 2-2, करौली, भीलवाड़ा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 19 हजार 52 पहुंच गया। वहीं, 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें धौलपुर में 3, सिरोही में 2, भरतपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, अजमेर और दूसरे राज्य से आए एक-एक की मौत हुई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 440 पहुंच गया।
इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 350 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 43, भरतपुर में 38, बाड़मेर में 32, जयपुर में 28, पाली और अलवर में 26-26, उदयपुर में 22, नागौर में 16, सिरोही में 15, बीकानेर में 14, हनुमानगढ़, धौलपुर और राजसमंद में 10-10, जालौर में 9, अजमेर में 8, भीलवाड़ा में 7, कोटा और करौली में 6-6, डूंगरपुर में 5, जैसलमेर और दौसा में 3-3, बारां और झुंझुनू में 2-2, सीकर, चूरू, बूंदी, सवाई माधोपुर में एक-एक और दूसरे राज्य से आए 5 व्यक्ति संक्रमित मिले। वहीं 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें भरतपुर में 3, बीकानेर और जोधपुर में दो-दो, भीलवाड़ा और बाड़मेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जयपुर में लगातार कम हो रहे कोरोना मरीज
जयपुर में लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या कम रही। गुरुवार को जयपुर में 28 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें भी 6 संक्रमित विदेशों से आने वाले प्रवासी हैं। गुरुवार को किसी की मौत नहीं हुई। इससे पहले चार दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा क्रमश: 38, 30, 27, 42 रहा। अब ज्यादातर इलाकों में एक-दो पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जो आउटडोर एक्टविटी में शामिल हैं। इसका असर यह हुआ है कि गुरुवार को एकसाथ 47 इलाकों से आंशिक कर्फ्यू हटाया गया, केवल 8 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। यानी, शहर अब खुलने लगा है।
राजस्थान में सबसे ज्यादा केस जयपुर में है। यहां 3441 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके साथ ही यहां 163 लोगों की मौत भी हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 966 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 705, पाली में 1 हजार 146, उदयपुर में 752, धौलपुर में 701, कोटा में 714, नागौर में 670, डूंगरपुर में 448, अजमेर में 561, झालावाड़ में 375, सीकर में 597, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 546, टोंक में 202, जालौर में 309, भीलवाड़ा में 264, राजसमंद में 274, झुंझुनूं में 375, चूरू में 331, बीकानेर में 389, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 392, मरीज मिले हैं।
उधर, अलवर में 602, दौसा में 166, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 108, करौली में 105, हनुमानगढ़ में 80, प्रतापगढ़ में 74 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 59, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 51 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 127 लोग पॉजिटिव मिले।
राजस्थान में जयपुर का अलावा जोधपुर में 53, भरतपुर में 38, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12, पाली में 9, सिरोही, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, सीकर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, झुंझुनू, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 29 व्यक्ति की भी मौत हुई है।














