न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 350 नए मरीज आए सामने, 9 लोगों की हुई मौत; कुल संक्रमित 18,662

भरतपुर जिले में गरीबों को गेंहू बांटते हुए एक राशन डीलर संक्रमित हो गया। जिसकी सोमवार रात तबियत खराब हुई थी। मंगलवार को आरबीएम में ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव पाई गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jul 2020 10:29:07

राजस्थान / 350 नए मरीज आए सामने, 9 लोगों की हुई मौत; कुल संक्रमित 18,662

राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 350 नए मरीज सामने आए। इनमें जोधपुर में 43, भरतपुर में 38, बाड़मेर में 32, जयपुर में 28, पाली और अलवर में 26-26, उदयपुर में 22, नागौर में 16, सिरोही में 15, बीकानेर में 14, हनुमानगढ़, धौलपुर और राजसमंद में 10-10, जालौर में 9, अजमेर में 8, भीलवाड़ा में 7, कोटा और करौली में 6-6, डूंगरपुर में 5, जैसलमेर और दौसा में 3-3, बारां और झुंझुनू में 2-2, सीकर, चूरू, बूंदी, सवाई माधोपुर में एक-एक और दूसरे राज्य से आए 5 व्यक्ति संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार 662 पहुंच गया। वहीं 9 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें भरतपुर में 3, बीकानेर और जोधपुर में 2-2, भीलवाड़ा और बाड़मेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 430 पहुंच गया।

उधर, भरतपुर जिले में गरीबों को गेंहू बांटते हुए एक राशन डीलर संक्रमित हो गया। जिसकी सोमवार रात तबियत खराब हुई थी। मंगलवार को आरबीएम में ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव पाई गई।

राजस्थान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में है। यहां 3 हजार 390 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं और मौतें भी जयपुर में सबसे ज्यादा हुई है। यहां 163 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 909 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 671, पाली में 1 हजार 146, उदयपुर में 735, धौलपुर में 701, कोटा में 682, नागौर में 657, डूंगरपुर में 448, अजमेर में 540, झालावाड़ में 375, सीकर में 567, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 522, टोंक में 201, जालौर में 309, भीलवाड़ा में 263, राजसमंद में 267, झुंझुनूं में 372, चूरू में 328, बीकानेर में 361, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 390, मरीज मिले हैं।

अलवर में 598, दौसा में 146, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 106, करौली में 104, हनुमानगढ़ में 73, प्रतापगढ़ में 42 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 59, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 51 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 127 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 430 लोगों की मौत हुई है। जयपुर के अलावा जोधपुर में 53, भरतपुर में 37, कोटा में 23, अजमेर में 18, बीकानेर में 15, नागौर में 12, पाली में 9, सवाई माधोपुर में 7, अलवर, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा में 6, सिरोही में 5, बाड़मेर, धौलपुर, करौली और बारां में 4-4, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, झुंझुनू, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 28 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

जयपुर में कोरोना बम फटने की आशंका

वहीं, भीलवाड़ा में दूल्हे के दादा और बिहार के पालीगंज में दूल्हे की मौत की घटना से जयपुर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वजह, जयपुर जिले में 5 हजार से ज्यादा शादियों पिछले 1 सप्ताह में हुई है। 50 लोगों की गाइडलाइन के मुताबिक ही करीब ढाई लाख लोग इसमें शामिल हुए। प्रशासन को अनुमान इससे ज्यादा लोगों का है। कलेक्टर जोगाराम ने बताया कि अब 7 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एसडीएम की निगरानी में तहसीलदार, गिरदावर और पटवारी इन शादियों में शामिल लोगों की छानबीन करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत