न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / आज सामने आए 395 नए केस, 15627 हुई कुल मरीजों की संख्या; अब तक 365 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 395 नए केस सामने आए इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 627 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 9:41:53

राजस्थान / आज सामने आए 395 नए केस, 15627 हुई कुल मरीजों की संख्या; अब तक 365 की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना मरीजों का मिलना लगातार जारी है। मंगलवार को एक दिन में कोरोना के 395 नए केस सामने आए इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 15 हजार 627 हो गई है। आज मिले मरीजों में जयपुर में 107, धौलपुर में 53, जोधपुर में 40, सिरोही में 24, बाड़मेर में 21, जालौर में 19, भरतपुर में 18, पाली में 15, अजमेर में 13, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा में 12, अलवर में 10, राजसमंद में 7, हनुमानगढ़ में 6, उदयपुर, सीकर और चूरू में 5-5, करौली और झुंझुनू में 4-4, नगौर, कोटा, दौसा और झालावाड़ में 3-3, बीकानेर में 2, दूसरे राज्य से आए 2 संक्रमित शामिल है। वहीं, 9 लोगों मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर में 3, भीलवाड़ा में 2, गंगानगर, जयपुर, कोटा और सीकर में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 365 पहुंच गया।

बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की पत्नी सहित परिवार के 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, मलिंगा ने 16 जून को अपनी भी जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद वे 17 जून को जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में शामिल हुए। फिर 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा जाकर वोट भी दिया।

जोधपुर में अब तक 5 युवाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। संक्रमित पाए गए लोग भी सबसे ज्यादा युवा ही हैं। जोधपुर में अब तक कुल 2 हजार 461 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें करीब 1 हजार 537 लोग युवा हैं। जो कुल संक्रमितों का 62% है। युवाओं में भी पुरुष अधिक संक्रमित पाए गए हैं। जिनकी संख्या 973 पहुंच चुकी है। वहीं करीब 564 युवतियां संक्रमितो में शामिल हैं।

8 बार हुए टेस्ट, 5 बार पॉजिटिव और 3 बार निगेटिव रहीं

कोटा मेडिकल कॉलेज में 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें बूंदी के शकरपुरा निवासी महिला भी शामिल है। जो 27 दिन तक कोरोना वार्ड मे एडमिट रही। जो कोटा में सबसे ज्यादा दिन भर्ती रहने वाली पेशेंट हैं। यह बूंदी का पहला कोरोना पॉजिटिव केस था। अधीक्षक डॉक्टर सीएस सुशील ने बताया कि महिला को किसी तरह के लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही थ। उनके 8 बार टेस्ट हुए। इनमें 5 बार पॉजिटिव और 3 बार निगेटिव रहीं।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3 हजार 8 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 546 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1376, पाली में 992, उदयपुर में 663, कोटा में 565, नागौर में 601, डूंगरपुर में 415, अजमेर में 468, झालावाड़ में 370, सीकर में 477, चित्तौड़गढ़ में 208, सिरोही में 384, टोंक में 200, जालौर में 252, भीलवाड़ा में 239, राजसमंद में 215, झुंझुनूं में 318, चूरू में 278, बीकानेर में 200, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 213, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 368, धौलपुर में 468, दौसा में 113, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 86, करौली में 74, हनुमानगढ़ में 54, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 48, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 88 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 365 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 151 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 37, भरतपुर में 30, कोटा में 21, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, सीकर और चित्तौड़गढ़ में 6, भीलवाड़ा, अलवर, सिरोही और सवाई माधोपुर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, उदयपुर और धौलपुर में 3-3, गंगानगर, चूरू, बाड़मेर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका