न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 393 नए मरीज के साथ आज 12 लोगों की हुई मौत; कुल संक्रमितों की संख्या 14930

राजस्थान में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एक जुलाई से मेट्रो, लाे फ्लोर और मिनी बसों के संचालन पर सवाल खड़ा हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 10:13:04

राजस्थान / 393 नए मरीज  के साथ आज 12 लोगों की हुई मौत; कुल संक्रमितों की संख्या 14930

रविवार को राजस्थान में कोरोना के 393 नए मामले सामने आए। इनमें धौलपुर में 112, जयपुर में 60, जोधपुर में 37, पाली में 30, झुंझुनू में 22, राजसमंद और भरतपुर में 16-16, सीकर में 15, सिरोही में 14, अलवर में 12, करौली में 10, बाड़मेर में 9, जालौर में 7, डूंगरपुर में 6, भीलवाड़ा में 5, उदयपुर और अजमेर में 4-4, नागौर और चूरू में 3-3, टोंक और झालावाड़ा में 2-2, जैसलमेर में 1 और दूसरे राज्य से आए 3 संक्रमित मिले। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14930 पहुंच गया। वहीं, 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 4, अलवर, भरतपुर और नागौर में 2-2, अजमेर और राज्य में बाहर से आए 1-1 की मौत हो गई। मौत का कुल आंकड़ा 349 पहुंच गया।

राजस्थान में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए एक जुलाई से मेट्रो, लाे फ्लोर और मिनी बसों के संचालन पर सवाल खड़ा हो गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शहर के लोग सबसे ज्यादा सफर करते हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना ज्यादा है। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो सकता है। वहीं, हर बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग भी संभव नहीं है। इसी वजह से सरकार एक जुलाई से इनके संचालन में रुचि नहीं दिखा रही है।

वही गहलोत सरकार ने कोरोना जांच को लेकर मान्यता प्राप्त लैब के चार्ज तय कर दिए हैं। चाहे निजी लैब मरीज के घर जाकर सैंपल लें या लैब में सैंपल लिए जाएं- चार्ज 2 हजार 200 रुपए ही रहेंगे। निजी लैब को जांच दरों से संबंधित बोर्ड लगाना होगा, ताकि हर कोई आसानी से देख सके।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 859 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 461 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 332, पाली में 945, उदयपुर में 645, कोटा में 555, नागौर में 597, डूंगरपुर में 414, अजमेर में 449, झालावाड़ में 367, सीकर में 443, चित्तौड़गढ़ में 204, सिरोही में 358, टोंक में 198, जालौर में 230, भीलवाड़ा में 227, राजसमंद में 199, झुंझुनूं में 308, चूरू में 247, बीकानेर में 189, जैसलमेर में 112 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 192 मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 352, धौलपुर में 402, दौसा में 104, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 75, करौली में 70, हनुमानगढ़ में 48, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 40, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 80 लोग पॉजिटिव मिले।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 349 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 149 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 30, भरतपुर में 30, कोटा में 19, अजमेर में 14, नागौर में 12, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, अलवर, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, धौलपुर और भीलवाड़ा में 3-3, चूरू, बाड़मेर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका