न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 158 नए केस के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 14314; गहलोत सरकार ने कोरोना की जांच और इलाज की अधिकतम दरें की तय

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज शनिवार सुबह 158 नए कोरोना केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Jun 2020 1:14:11

राजस्थान / 158 नए केस के साथ कुल संक्रमितों की संख्या हुई 14314; गहलोत सरकार ने कोरोना की जांच और इलाज की अधिकतम दरें की तय

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज शनिवार सुबह 158 नए कोरोना केस सामने आए। इनमें धौलपुर में 40, जयपुर में 36, भरतपुर में 34, झालावाड़ में 12, सिरोही में 11, करौली में 10, राजसमंद में 8, बीकानेर में 3, भीलवाड़ा, झुंझुनू और सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मिला। वहीं, राज्य के बाहर से आया एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला। इसके साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 14 हजार 314 पहुंच गया।

उधर, जोधपुर में अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 2 को चिकित्सा विभाग ने कोरोना के मृतकों की लिस्ट में नहीं जोड़ा है। एक संक्रमित पाए जाने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले फैजल और दूसरी साथिन के भीयाराम, जिनकी माैत का असली कारण टीबी बताया जा रहा है। यह जानकारी चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार रात जारी अपनी लिस्ट में देते हुए स्वीकारी।

वहीं, कोटा में एक बार फिर शुक्रवार के दिन एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है. सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कोटा में बीते 24 घंटे में 1 हजार 45 सैंपल टेस्ट किए गए, जो सभी निगेटिव मिले। इनमें पहले मिले पॉजिटिव मरीजों के क्लाेज कॉन्टैक्ट वाले लोगों के सैंपल भी थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

अजमेर के केकड़ी में कोरोना चेन बनने की आशंका के चलते प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। यहां, अब तक 25 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 10 वे लोग हैं जो हाल ही में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल कुछ लोगों से संक्रमित हुए हैं। वहीं, चार नए पॉजिटिव सामने आए हैं। ब्यावर में गत दिनों कोरोना की रिपोर्ट आने से तीन घंटे पहले तक आलू-प्याज बेच रहे कोरोना पॉजिटिव युवक के भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच और इलाज की अधिकतम दरें तय कर दी हैं। प्रदेश में निजी लैब कोरोना टेस्ट के लिए 2 हजार 200 रुपए प्रति जांच से ज्यादा नहीं ले पाएंगी। साथ ही निजी अस्पताल कोरोना के इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए सामान्य बेड का किराया 2 हजार रुपए प्रतिदिन और वेंटीलेटर सहित आईसीयू बेड का 4 हजार रुपए प्रतिदिन से अधिक चार्ज नहीं ले सकेंगे। अभी निजी लैब कोरोना टेस्ट के लिए 4 हजार 500 रुपए तक वसूल रही थीं।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 791 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2 हजार 368 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1 हजार 279, पाली में 910, उदयपुर में 634, कोटा में 552, नागौर में 591, डूंगरपुर में 396, अजमेर में 445, झालावाड़ में 365, सीकर में 424, चित्तौड़गढ़ में 203, सिरोही में 337, टोंक में 195, जालौर में 211, भीलवाड़ा में 219, राजसमंद में 180, झुंझुनूं में 286, चूरू में 226, बीकानेर में 181, जैसलमेर में 96 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 92, बाड़मेर में 175, मरीज मिले।

उधर, अलवर में 339, धौलपुर में 290, दौसा में 104, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 70, करौली में 56, हनुमानगढ़ में 48, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 40, बूंदी में 10 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिले। दूसरे राज्यों से आए 75 लोग पॉजिटिव मिले।

कोरोना से राजस्थान में अब तक 333 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 144 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 30, भरतपुर में 26, कोटा में 19, अजमेर में 13, नागौर में 10, पाली में 8, बीकानेर में 7, चित्तौड़गढ़ में 6, सिरोही, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, करौली और बारां में 4-4, धौलपुर, अलवर और भीलवाड़ा में 3-3, चूरू, बाड़मेर, उदयपुर, दौसा, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, गंगानगर, झुंझुनू, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 23 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री