न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / 123 नए केस के साथ मरीजों का आंकड़ा हुआ 11368; 7 दिन के लिए फिर सील की जाएंगी राज्य की सीमाएं

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सीमाएं एक बार फिर सील करने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 12:42:14

राजस्थान / 123 नए केस के साथ मरीजों का आंकड़ा हुआ 11368; 7 दिन के लिए फिर सील की जाएंगी राज्य की सीमाएं

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार जा चुकी है। मंगलवार को 369 नए केस सामने आए और 9 मरीजों ने जान गंवाई वहीं, आज बुधवार सुबह 123 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली और सीकर में 11-11, झुंझुनू में 9, नागौर में 5, कोटा में 3, अलवर में 2, बाड़मेर, भीलावाड़ा, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्य से आए 2 व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 368 पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में एक मौत भी हुई। राज्य में मौत का आंकड़ा 256 पहुंच गया।

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सीमाएं एक बार फिर सील करने का फैसला लिया है। आज शाम से सीमाएं सील करने की तैयारी शुरू हो जाएगी। इसकी अवधि 7 दिन बताई गई। सरकार की तरफ से फिलहाल एसपी और डीएम को आदेश दे दिए गए हैं। सीमाएं सील होने के बाद राज्य के बाहर आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी टोल नाकों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किए जा रहे है। अनलॉक-1 की शुरुआत के बाद राज्य में बाहर से आने वाले लोगों को छूट दी गई थी। गुड़गांव के लिए बसें भी शुरू की गई थीं।

जयपुर / ठीक होने के बाद फिर संक्रमित हुआ व्यक्ति

जयपुर से एक बेहद डारने वाली बात सामने आई है। यहां लोग एक बार कोरोना से ठीक होने के बाद फिर से संक्रमित हो रहे है। डॉक्टर्स चिंतित हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। फिलहाल, मेडिसिन टीम ने शुरुआती जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है और कुछ जांचों के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी कि आखिर ऐसा होने की वजह क्या रही। जवाहर नगर निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके बाद वह रिकवर हो गया और 15 मई को छुटटी दे दी गई। लेकिन, तीन दिन पहले ही उनकी तबीयत फिर खराब हो गई और निमाेनिया हो गया। अस्पताल आए और जांच की गई तो रिपोर्ट में आया कि वे फिर से कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए है।

अब 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करेंगे

चिकित्सा मंत्री डाॅ रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग पर है। विभाग ने पहले 25000 टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था। उसे हासिल कर लिया है। अब अगला लक्ष्य 40000 टेस्ट प्रतिदिन करने का रखा गया है। पूरे देश में अब तक 40 लाख टेस्ट हुए हैं, इनमें से राजस्थान में अब तक 5,18,350 टेस्ट किए जा चुके हैं। हमारी टेस्टिंग क्षमता शून्य से 25 हजार 150 तक जा पहुंची है।

भरतपुर के सीएमएचओ ने बताया कि अब तक 314 कोरोना मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए। जिले में अब तक 783 संक्रमित मिले। नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों को घरों में ही होम आइसोलेट किया जा रहा है। इसके बाद मंगलवार को कोविड केयर सेंटर लगभग खाली हो गए। अब केवल 38 आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 6 मरीज कोविड केयर सेंटर में हैं।

अजमेर / कोरोना संक्रमण का ऐसा डर, 5 घंटे तक वार्ड में ही पड़ा रहा शव

जेएलएन के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती दो महिलाओं की मंगलवार को मौत हो गई। इन दोनों की सैंपलिंग करवाकर सबसे पहले रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए। दोपहर में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई, इससे पहले सभी की सांसें अटकी रहीं। यदि इन दोनों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आती तो पूरी यूनिट को बंद करना पड़ता। महिलाओं के शव 5 घंटे तक वार्ड में ही पड़े रहे। मर्च्युरी में शिफ्टिंग तक नहीं हो सकी।

सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 402 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 991 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 817, पाली में 652, उदयपुर में 587, कोटा में 534, नागौर में 517, डूंगरपुर में 381, अजमेर में 377, झालावाड़ में 332, सीकर में 310, चित्तौड़गढ़ में 198, सिरोही में 211, टोंक में 175, जालौर में 172, भीलवाड़ा में 179, राजसमंद में 162, झुंझुनूं में 184, चूरू में 161, बीकानेर में 116, जैसलमेर में 90 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 112, मरीज मिले हैं।

उधर, अलवर में 171, धौलपुर में 72, दौसा में 73, बारां में 61, सवाई माधोपुर में 45, करौली में 33, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 11, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 47 लोग पॉजिटिव मिले।
256 लोगों की हुई मौत

जयपुर में सबसे ज्यादा 118 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 11, भरतपुर में 9, नागौर में 8, पाली में 7, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दूसरे राज्य से आए 14 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका