न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / भरतपुर में सामने आए सबसे ज्यादा 88 नए पॉजिटिव केस, जयपुर में 55, जोधपुर में 20 संक्रमित; कुल 9652 मामले

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 652 तक पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 10:07:18

राजस्थान / भरतपुर में सामने आए सबसे ज्यादा 88 नए पॉजिटिव केस, जयपुर में 55, जोधपुर में 20 संक्रमित; कुल 9652 मामले

राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 279 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हजार 652 तक पहुंच गई है। आज मिले मामलों में भरतपुर में 88, जयपुर में 55, जोधपुर में 20, पाली और नागौर में 19-19, अलवर में 13, झालावाड़ में 10, सीकर में 7, अजमेर में 6, डूंगरपुर में 5, कोटा में 4, टोंक, सिरोही, धौलपुर, दौसा, बारां और राजसमंद में 3-3, उदयपुर, सवाई माधोपुर, चूरू, भीलवाड़ा और करौली में दो-दो चित्तौड़गढ़ में एक संक्रमित मिले। वहीं, 4 दूसरे राज्यों से आए व्यक्ति भी पॉजिटिव आए। वहीं आज 6 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में चार, जोधपुर और बारां में एक-एक मौत हुई। जिसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 209 पहुंच गया।

इससे पहले राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 273 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 70, जोधपुर में 44, जयपुर में 42, झालावाड़ में 23, पाली और कोटा में 13-13, सिरोही में 12, अलवर में 10, भीलवाड़ा में 8, दौसा में 7, झुंझुनू में 6, सीकर में 5, उदयपुर में 4, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में तीन-तीन, धौलपुर, बीकानेर और चूरू में दो-दो, गंगानगर, अजमेर, टोंक में एक-एक संक्रमित मिला।

200 के पार हुआ मौत का आंकड़ा

राजस्थान में कोरोना से मौतों का आंकड़ा मंगलवार को 200 पार कर गया। बुधवार को हुई 6 मौतों के साथ ही अब तक कोरोना से 209 मौतें हो गई हैं। इन 209 में से 64% यानी 136 मौतें तो पिछले 4 सप्ताह में हुई हैं। प्रदेश में कोरोना को प्रवेश किए 91 दिन हो चुके हैं। इन 13 सप्ताह में से पहले 9 सप्ताह प्रदेश में कोरोना से केवल 36% मौतें ही हुई थीं। 2 मार्च को पहला केस मिला था। पहले 3 सप्ताह एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी। मौतों का सिलसिला जयपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर से शुरू हुआ।

33 में से 33 जिलों में पहुंचा कोरोना

राज्य में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में हैं। यहां 2 हजार 126 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1 हजार 673 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 568, पाली में 549, कोटा में 494, नागौर में 475, भरतपुर में 455, डूंगरपुर में 373, अजमेर में 356, झालावाड़ में 302, सीकर में 231, चित्तौड़गढ़ में 180, सिरोही में 179, टोंक में 169, जालौर में 162, भीलवाड़ा में 155, राजसमंद में 145, झुंझुनूं में 143, चूरू में 117, बीकानेर में 108, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, बाड़मेर में 102, मरीज मिले हैं। उधर, अलवर में 82, धौलपुर में 65, दौसा में 62, बारां में 45 सवाई माधोपुर में 22, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 19 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 2 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 19 लोग पॉजिटिव मिले।

अब तक 209 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 209 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 104 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 20, कोटा में 17, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 7, भरतपुर में 6 सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सिरोही और करौली में तीन-तीन, बारां, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा दो-दो, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए चार व्यक्ति की भी मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका