न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जालंधर / आज एक साथ मिले 15 नए कोरोना संक्रमित; पंजाब / 2623 हुई कुल मरीजों की संख्या

पंजाब में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर में शनिवार काे 10 केस सामने आने के बाद रविवार काे 12 नए केस मिले। वहीं आज 15 नए केसों की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 7:05:25

जालंधर / आज एक साथ मिले 15 नए कोरोना संक्रमित; पंजाब /  2623 हुई कुल मरीजों की संख्या

पंजाब में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर में शनिवार काे 10 केस सामने आने के बाद रविवार काे 12 नए केस मिले। वहीं आज 15 नए केसों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में पांच महिलाएं और 10 पुरुष हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 315 हो गई है। बीते सात दिन की बात करें तो सोमवार से लेकर रविवार तक लगातार हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार का दिन छोड़ दें ताे कोई ऐसा दिन नहीं जब शहर में नए केस न आए हों। हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शनिवार को सबसे अधिक 10-10 केस आए हैं, जबकि शुक्रवार को 8 केस आए। मिशन फतेह के तहत सेहत विभाग की 80 अलग-अलग टीमों ने 5 हजार 303 घरों में जाकर 25 हजार 230 लोगों की सेहत की जांच की। हेल्थ डिपार्टमेंट ने अब तक कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले 9 हजार 284 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन किया है। इनमें से 8 हजार 690 लोगों को 14 दिन का होम क्वारेंटाइन का समय पूरा कर लिया है। 594 लोग अभी भी होम क्वारेंटाइन हैं।

पंजाब में कोरोना के अब कुल 2 हजार 623 मामले हो गए हैं। यहां रविवार को 93 नए मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को मिले ज्यादातर संक्रमित कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर ही बीमार हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना के एक दिन में चार नए मामले पॉजिटिव आए हैं। शहर में अब तक कोरोना वायरस से 318 लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक राज्य में 113542 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 344 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 3 वेंटिलेटर पर हैं।

उधर, कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक 1.0 के तहत आठ जून से देशभर में मॉल, होटल, रेस्त्रां और धार्मिंक स्थलों को खोलने की छूट दे दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से मिली छूट के बाद से ही ज्यादातर मॉल, होटल और रेस्त्रां में साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर काम चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका